मनोरंजन

हमले के बाद बुलेटप्रुफ शीशे के पीछे Salman Khan का दिखा ‘सिकंदर’ अंदाज, हाथ हिलाकर फैंस को दी ईद की मुबारकबाद

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. इस फिल्म में भाईजान की एक्टिंग देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सोमवार को ईद के मौके पर दबंग खान अपने फैमिली के साथ जश्न मनाते नजर आए. हर साल सलमान ईद के दिन अपने फैंस को ईद का तोहफा देने के लिए बालकनी में आते हैं. लेकिन इस बार सिक्योरिटी को देखते हुए किसी को उम्मीद नहीं थी कि बालकनी में फैंस से मिलने के लिए आएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ सलमान हर बार की तरह अपनी बालकनी में आए, जहां से उन्होंने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी.

हाथ हिलाकर फैंस को दी ईद की मुबारकबाद

हालांकि, इस बार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुपरस्टार ने बुलेटप्रूफ शीशे से ढकी अपनी बालकनी से फैंस का अभिवादन किया. सुपरस्टार ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से प्रशंसकों का हाथ हिलाकर फैंस को ईद की बधाई देते हुए नजर आए.

बुलेटप्रुफ शीशे के पीछे नजर आए भाईजान

ईद पर सलमान सफेद पठानी सूट में नजर आए और बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अपने घर के बाहर फैंस से बातचीत की.वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शुक्रिया थैंक यू और सबको ईद मुबारक.” जनवरी में ही सुरक्षा की लिहाज से अभिनेता के घर की बालकनी में नए बुलेटप्रूफ ग्लासेज लगाए गए थे, जहां से सुपरस्टार अक्सर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं. इसके अलावा, आसपास की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और एक मॉडर्न सिक्योरिटी सिस्टम भी सेट किया गया है.

ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor Eid Look: अपने ईद लुक के साथ ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स बोलें ये क्या हुआ है…

पिछले साल दो लोगों ने सलमान खान के घर पर की थी फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर वन बीएचके फ्लैट में रहते हैं, जबकि उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं. पिछले साल, अप्रैल में बाइक पर सवार दो लोगों ने सलमान खान के घर पर राउंड फायरिंग की थी. अभिनेता का कहना था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें और उनके परिवार को मारने के उद्देश्य से इस काम को अंजाम दिया. सलमान खान के पिता सलीम खान को भी बिश्नोई के गिरोह के सदस्यों ने धमकी दी थी.

ईद पर दिया सिकंदर का तोहफा

सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज की है. ये फिल्म ईद के एक दिन पहले यानी 30 मार्च को रिलीज हुई है. बता दें, ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना के साथ काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago