गर्मियों में पिएं ये तीन जूस
Juices for Summers: गर्मी का मौसम शुरू होते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है. गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है. तपती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस होना आम बात है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी हो जाता है. सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि हेल्दी जूस भी आपके शरीर को न सिर्फ हाइड्रेट रखते हैं बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. गर्मियों में कुछ खास जूस आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ ऊर्जा भी देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे 3 जूस के बारे में, जो इस चिलचिलाती गर्मी में आपको तरोताजा बनाए रखेंगे.
तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो इसे गर्मी में सबसे बेहतरीन हाइड्रेटिंग फल बनाता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न सिर्फ डिटॉक्सिफाई करते हैं बल्कि हाइड्रेशन लेवल को भी बनाए रखते हैं. ये शरीर में पानी की कमी को दूर करता है. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और एसिडिटी से राहत देता है. स्किन को ग्लोइंग और फ्रेश बनाए रखता है. तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में डालें, थोड़ा सा नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां मिलाकर ब्लेंड करें. चाहें तो इसमें काला नमक और थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं.
गर्मी में नारियल पानी सबसे नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक में से एक है. यह इलेक्ट्रोलाइट्स, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होता है. जब इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर ड्रिंक बन जाता है. यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है. लू और हीटस्ट्रोक से बचाने में मदद करता है. नारियल पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं.
खीरा 96 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है और ठंडक प्रदान करता है. वहीं, पुदीना प्राकृतिक रूप से कूलिंग एजेंट का काम करता है, जिससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है. खीरा शरीर में ताजगी बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. वजन घटाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है. खीरे को छीलकर टुकड़ों में काट लें, उसमें पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक डालकर ब्लेंड करें। इसे छानकर ठंडा करके पिएं.
खट्टे नींबू के रस के साथ मिश्रित ककड़ी का रस तरोताजगी से भर देती है. खीरा अपनी ठंडक वाले गुणों से भरपूर होता है. यह शरीर को ताजगी बनाए रखता है. प्यास बुझाने में मदद करता है और इसके अलावा गर्मियों में सन टैनिंग की समस्या से भी बचाता है.
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…