यूटिलिटी

LPG Price 1 April: तेल कंपनियों ने नवरात्रि के बीच दी राहत… आज से सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक ये हैं नए रेट

LPG Price 1st April 2025: मार्च का महीना खत्म हो चुका है और आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो रही है और पहले ही दिन LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत मिली है. 1 अप्रैल 2025 को तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हुए तत्काल प्रभाव से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये की कटौती की गई है. इससे फूड और कुकिंग बिजनेस वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. इसके बाद दिल्ली से मुंबई तक सिलेंडर के दाम घट गए है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं दिल्ली से मुंबई तक क्या है सिलेंडर के नए रेट?

दिल्ली से मुंबई तक सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर

राष्ट्रीय राजधानी में गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो आज यानी 1 अप्रैल को एक कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1,762 रुपये प्रति सिलेंडर है. वहीं मुंबई की बात करें तो वहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद 19 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत 1,714.50 रुपये है इससे पहले मुबंई में एलीपीज सिलेंडर की कीमत 1,755.50 रुपये थी. कोलकाता में 1,872 रुपये है और पहले 1,913 रुपये थी और चेन्नई में 1,924.50 रुपये हो गया है और पहले 1,965.50 रुपये थी. बता दें कि क्रुड ऑयल की ग्लोबल प्राइस और अन्य बाजार कारकों के आधार पर भारत में भी ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को तेल और गैस की कीमतों में बदलाव करती रहती हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत नहीं

घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. पिछले महीने ही 1 मार्च 2025 को तेल कंपनियों ने प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी की थी. यह बढ़ोतरी फरवरी में 7 रुपये की कटौती के बाद हुई थी जो बाजार में चल रही अस्थिरता को दर्शाती है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह ताजा कटौती ईंधन की कीमतों में अस्थिरता के व्यापक पैटर्न का हिस्सा है जो इंटरनेशनल एनर्जी मार्केट में बदलावों को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: Gold Silver price Today: ईद के मौके पर ठहरे सोने-चांदी के दाम, खरीदारी से पहले जान लें रेट

पिछले सालों में उतार-चढ़ाव

पिछले कुछ सालों में फूड और कुकिंग से जुड़े व्यवसायों को लागतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा है. मार्च 2023 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 352 रुपये की तेज उछाल देखी गई जिससे रेस्टोरेंट और अन्य ऑपरेटिंग कॉस्ट प्रभावित हुए. इन उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेली एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कई महीनों से अपरिवर्तित बनी हुई है जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिल रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

9 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

30 minutes ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

48 minutes ago

रैपिडो की आड़ में जिहाद: मुंबई से जैश का संदिग्‍ध आतंकी गिरफ्तार, कारनामा सुन कांप जाएंगी रूह

Maharashtra News: मुंबई के माहिम इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद हसन…

59 minutes ago