Zubeen Garg Death: भारत के मशहूर गायक जुबीन गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहे. 52 वर्षीय जुबीन का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दर्दनाक हादसे में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें समुद्र से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों नहीं बचा सकें. वे सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शिरकत करने और परफॉर्म करने के लिए वहां पहुंचे थे.
18 नवंबर 1972 को असम के जोरहाट में जन्मे जुबीन गर्ग बचपन से ही संगीत के दीवाने थे. उन्होंने असमिया और बंगाली संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई. तीन दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 30 से अधिक भाषाओं में गाने गाए और अपनी अनोखी आवाज़ से लाखों दिलों को छुआ. असमिया फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को इतना बड़ा माना जाता है कि उन्हें अक्सर ‘असम का रॉकस्टार’ कहा जाता था.
हालांकि असमिया और बंगाली संगीत में उनकी धाक पहले से थी, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें असली पहचान 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर के सुपरहिट गाने ‘या अली’ से मिली. इस गाने ने उन्हें रातोंरात पूरे देश का चहेता बना दिया. इसके बाद उन्होंने कृष 3 का मशहूर गीत ‘दिल तू ही बता’ और प्यार के साइड इफेक्ट्स का ‘जाने क्या चाहे मन बावरा’ समेत कई यादगार गाने दिए. उनकी आवाज़ में एक खास खनक और दर्द था, जो श्रोताओं को हमेशा बांधकर रखता था.
सिर्फ गायक ही नहीं, जुबीन एक सक्रिय समाजसेवी भी थे. वे असम की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी को क्षेत्रीय संगीत से जोड़ने के लिए लगातार काम करते रहे. कई सामाजिक अभियानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वे अग्रणी भूमिका निभाते थे.
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने इशारों-इशारों में बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग कंफर्म किया अपना रिश्ता, कहा-कोई ऐसा ढूंढो जो…
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…