Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Zubeen Garg Death: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Zubeen Garg Death: भारत के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का 52 वर्ष की उम्र में सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन हो गया. ‘या अली’ जैसे सुपरहिट गाने से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले जुबीन असम के ‘रॉकस्टार’ और समाजसेवी भी थे.

Zubeen Garg Death

Zubeen Garg Death: भारत के मशहूर गायक जुबीन गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहे. 52 वर्षीय जुबीन का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दर्दनाक हादसे में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें समुद्र से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों नहीं बचा सकें. वे सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शिरकत करने और परफॉर्म करने के लिए वहां पहुंचे थे.

बचपन से ही संगीत के दीवाने थे जुबीन गर्ग

18 नवंबर 1972 को असम के जोरहाट में जन्मे जुबीन गर्ग बचपन से ही संगीत के दीवाने थे. उन्होंने असमिया और बंगाली संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई. तीन दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 30 से अधिक भाषाओं में गाने गाए और अपनी अनोखी आवाज़ से लाखों दिलों को छुआ. असमिया फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को इतना बड़ा माना जाता है कि उन्हें अक्सर ‘असम का रॉकस्टार’ कहा जाता था.

बॉलीवुड में कमाया अपना ही अगल नाम

हालांकि असमिया और बंगाली संगीत में उनकी धाक पहले से थी, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें असली पहचान 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर के सुपरहिट गाने ‘या अली’ से मिली. इस गाने ने उन्हें रातोंरात पूरे देश का चहेता बना दिया. इसके बाद उन्होंने कृष 3 का मशहूर गीत ‘दिल तू ही बता’ और प्यार के साइड इफेक्ट्स का ‘जाने क्या चाहे मन बावरा’ समेत कई यादगार गाने दिए. उनकी आवाज़ में एक खास खनक और दर्द था, जो श्रोताओं को हमेशा बांधकर रखता था.

सिर्फ गायक ही नहीं, जुबीन एक सक्रिय समाजसेवी भी थे. वे असम की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी को क्षेत्रीय संगीत से जोड़ने के लिए लगातार काम करते रहे. कई सामाजिक अभियानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वे अग्रणी भूमिका निभाते थे.

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने इशारों-इशारों में बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग कंफर्म किया अपना रिश्ता, कहा-कोई ऐसा ढूंढो जो…

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest