Sonakshi Sinha Pregnancy: शादी के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की जिंदगी में अक्सर खुशियों के साथ-साथ अफवाहों का तड़का भी लगा रहता है. खासकर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर मीडिया और फैंस में लगातार चर्चा रहती है.
कई बार खबरें आईं कि वह मां बनने वाली हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा मजेदार अंदाज में इन अफवाहों को खारिज किया. हाल ही में एक बार फिर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे.
हाल ही में सोनाक्षी और जहीर एक पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान सोनाक्षी ने रेड कलर का हैवी अनारकली सूट पहना था, जबकि जहीर ब्लैक और व्हाइट ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए. पार्टी में दोनों के साथ सोहेल खान और अरबाज खान के बेटे निर्वाण और अरहान खान भी मौजूद थे.
वहीं फोटोग्राफर्स को पोज देते समय सोनाक्षी ने अपने ढीले-ढाले कपड़ों और दुपट्टे से पेट को ढकते हुए पोज दिया. यही देखकर फैंस और मीडिया ने तुरंत कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद सोनाक्षी मां बनने वाली हैं.
पैप्स के सामने हंसी का माहौल तब बन गया जब जहीर ने सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखकर पोज देने की कोशिश की. सोनाक्षी इस हरकत से थोड़ी हैरान हो गईं और चिल्लाते हुए उन्हें हल्का-सा थप्पड़ मार दिया. जहीर ने तुरंत कहा कि यह बस मजाक था, लेकिन फिर भी उन्होंने सोनाक्षी का हाथ पकड़ने की कोशिश जारी रखी. सोनाक्षी ने फिर भी उन्हें प्यार से डांटा.
जहीर का यह छोटा सा प्रैंक देखकर कई फैंस ने मान लिया कि उन्होंने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया है. हालांकि, कपल ने अभी तक इस बात पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है. सोनाक्षी और जहीर का यह प्यारा और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: Malti Chahar ने Nehal Chudasama पर किया भद्दा कमेंट, बोलीं – “कपड़े पहनकर बात कर”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…
दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…
Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…
Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि…
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…