खेल

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता नहीं..! 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद का चुनाव क्यों?

Commonwealth Games 2030: भारत के लिए खेलों के वैश्विक मानचित्र पर एक अभूतपूर्व गौरव का क्षण निकट आ गया है. कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की एग्ज़िक्यूटिव बोर्ड ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी के लिए भारत के अहमदाबाद शहर के नाम की औपचारिक रूप से सिफारिश कर दी है. यह आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स का 24वां संस्करण होगा, जो इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन की 100वीं वर्षगांठ को भी चिह्नित करेगा. बोर्ड ने नाइजीरिया के प्रभावशाली प्रस्ताव पर भी विचार किया, लेकिन तकनीकी तैयारी, बुनियादी ढांचा और प्रशासनिक व्यवस्था के मानकों पर अहमदाबाद को आगे रखा.

अब इस सिफारिश पर अंतिम मुहर 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली (Commonwealth Games General Assembly) में लगेगी, जिसके बाद अहमदाबाद 2010 में नई दिल्ली के बाद CWG की मेज़बानी करने वाला भारत का दूसरा शहर बन जाएगा.

क्यों चुना गया अहमदाबाद? (ahmedabad Commonwealth Games)

  • – अहमदाबाद और नाइजीरिया के अबुजा दोनों ने शानदार और महत्वाकांक्षी प्रस्ताव पेश किए.
  • – कॉमनवेल्थ गेम्स की मूल्यांकन समिति ने उम्मीदवार शहरों की समीक्षा कई मानकों पर की, जैसे कि तकनीकी तैयारी, खिलाड़ियों की सुविधाएं, बुनियादी ढांचा और प्रशासनिक व्यवस्था.

भारत के लिए गौरव का पल

इस आयोजन में 72 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लेंगे. यह आयोजन बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, पर्यटन को बढ़ावा और खेल व इवेंट मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करेगा. कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष पी.टी. ऊषा ने कहा कि भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स के 100वें संस्करण की मेजबानी करना एक ऐतिहासिक सम्मान की बात होगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के लिए भारत की बिड को मंजूरी मिलने पर बधाई दी.

ये भी पढ़ें: 100% शुद्ध हवा! दिवाली के प्रदूषण से घर को बचाएंगे ये 5’Air Purifier’ पौधे

भारत के लिए सुनहरा अवसर

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स द्वारा 2030 CWG की मेज़बानी के लिए अहमदाबाद के नाम की सिफारिश किया जाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन और देश की विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक बड़ी मान्यता है. यदि नवंबर 2025 में अंतिम मंज़ूरी मिलती है, तो यह आयोजन भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्लोबल स्पोर्ट्स हब के रूप में देश का स्थान मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नवरात्रि के बैग में मीट भरकर बेच रहा था ब्लिंकिट? बजरंग दल के बवाल के बाद एक्शन में आया प्रशासन

Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…

15 minutes ago

इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान दर्दनाक हादसा, पादरी के सिर पर गिरा भारी क्रूस; अस्पताल में हुई मौत

इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दर्दनाक हादसे…

22 minutes ago

ट्रेन में बजाया बाजा तो बजेगी बैंड…! तेज आवाज में रील देखने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे वसूलेगा जुर्माना

ट्रेन में बिना ईयरफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो और रील चलाकर दूसरे यात्रियों को…

24 minutes ago

भारतीय जेलों में 74% कैदी विचाराधीन, हजारों पांच साल से अधिक समय से बंद; सवाल- फैसले से पहले ही क्यों बीत रही जिंदगी?

देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…

33 minutes ago

प्रदर्शनों से दिल्ली का निकला दिवाला, कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने सरकार से की ये डिमांड

Delhi Trade Loss: दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों का असर अब बाजारों के कारोबार…

35 minutes ago

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

47 minutes ago