Dhanteras Kab Hai: दिवाली का त्योहार अब बस कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस पवित्र पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज पर इसका समापन. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर यह त्योहार मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा विशेष विधि-विधान से की जाती है. साथ ही, धनतेरस के दिन खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है.
इस साल धनतेरस की तिथि को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति है. शास्त्रों के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12:20 बजे से शुरू होगी और 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1:52 बजे तक रहेगी. इसलिए इस साल आप 18 और 19 अक्टूबर दोनों दिन धनतेरस मना सकते हैं. यदि 18 तारीख को किसी कारण से खरीदारी न कर पाए तो 19 अक्टूबर को भी खरीदारी कर सकते हैं.
18 अक्टूबर, शनिवार:
प्रदोष काल: शाम 4:48 बजे से 6:18 बजे तक
दिन का चौघड़िया:
चल: 12:06–1:31
लाभ: 1:31–2:57
अमृत: 2:57–4:22
शाम का चौघड़िया:
लाभ: 5:48–7:23
शुभ: 8:58–10:33
चल: 12:04–1:39 (रात)
19 अक्टूबर, रविवार:
चल चौघड़िया: 7:49–9:15 (सुबह)
लाभ: 9:15–10:40
अमृत: 10:40–12:06
शुभ: 1:31–1:52 (दोपहर)
धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इस दिन भगवान धन्वंतरि, विष्णुजी, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और यमराज की पूजा करने का विशेष महत्व है.
धनतेरस के दिन बर्तन, सोना, चांदी, झाड़ू जैसी चीजें खरीदने की परंपरा चली आ रही है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी से धन में वृद्धि होती है और घर में समृद्धि आती है. खासकर सोने और चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…