मनोरंजन

Sonakshi Sinha के ब्लॉग में Zaheer Iqbal ने धर्म परिवर्तन की अफवाहों पर दिया ऐसा जवाब, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. ये कपल अक्सर अपनी पोस्ट और वीडियोज़ को लेकर सुर्खियों में बना रहता है. फैंस इन दोनों पर प्यार लुटाते नहीं थकते, जबकि ट्रोल्स भी मौका मिलते ही कमेंट कर देते हैं. लेकिन सोनाक्षी हमेशा की तरह ट्रोलर्स को अपने स्टाइल में जवाब देना जानती हैं.

हाल ही में कपल अबू धाबी में छुट्टियां मनाने गया था और वहां का ब्लॉग सोनाक्षी ने शेयर किया. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस, हंसी और तारीफों का दौर शुरू हो गया.

अबू धाबी टूर में पहली बार मस्जिद देखने पहुंची सोनाक्षी

वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी अपने अबू धाबी ट्रिप के बारे में बताती हैं. उन्होंने कहा- “आज हम अबू धाबी में हैं और यहां की ट्रिप थोड़ी अलग होने वाली है. अबू धाबी टूरिज्म ने हमें शहर की खूबसूरती देखने के लिए इन्वाइट किया है और उन्होंने हमारे लिए बढ़िया इंतजाम किया है.”

इसके बाद सोनाक्षी बताती हैं कि वो पहली बार मस्जिद देखने जा रही हैं. उन्होंने कहा- “मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं पहली बार मस्जिद जा रही हूं. मैं मंदिर गई हूं, चर्च गई हूं लेकिन मस्जिद कभी नहीं गई.”

सोनाक्षी जैसे ही ये बात पूरी करती हैं, जहीर फौरन मजाकिया अंदाज में कहते हैं- “क्लैरिफाई कर दूं कि मैं उसे वहां धर्म परिवर्तन कराने के लिए नहीं ले जा रहा हूं. हम उसे सिर्फ इसलिए देखने जा रहे हैं क्योंकि वह बहुत खूबसूरत है.” इसके बाद सोनाक्षी भी हंसते हुए कहती हैं- “स्पेशल मैरिज एक्ट, जिंदाबाद.” अब इसी एक लाइन पर पूरा इंटरनेट फिदा हो गया. कई यूजर्स ने जहीर की हाजिरजवाबी की खूब तारीफ की.

ये भी पढ़ें- राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, शादी के 4 साल पूरे होने पर घर आई नन्हीं परी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

फैंस बोले- ‘सोना को उसका रियल गोल्ड मिल गया’

अब जहीर की बात सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा- “जहीर इशारों में ट्रोलर्स को जबरदस्त जवाब देते हैं. असली सोना को उसका रियल गोल्ड मिल गया.”
वहीं दूसरे यूजर ने कहा- “इनके हसबैंड बहुत मजेदार हैं. उनकी हाजिर जवाबी कमाल की है.”

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी. दोनों लगभग 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. शादी बेहद सिंपल और परिवार की मौजूदगी में की गई थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

7 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

7 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

7 hours ago

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक…

8 hours ago

बिहार पुलिस महकमे में क्या पक रहा है? दो शीर्ष अधिकारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से मचा हड़कंप

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व…

8 hours ago