देश

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का कुशीनगर के एक कार्यक्रम में हुआ जोरदार स्वागत, हाथी ने पहनाई माला

CMD Upendrra Rai In Kushinagar: कुशीनगर में स्वतंत्रता सेनानी बाबू गेंदा सिंह की पुण्यतिथि पर भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान एक हाथी ने माला पहनाकर सीएमडी उपेंद्र राय का अभिनंदन किया. स्वागत समारोह के समय भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद बाबू गेंदा सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय कुशीनगर पहुंचे. जहां कार्यक्रम के आयोजकों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया.

यह आयोजन स्थानीय सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से “द गोल्डन रिसॉर्ट” कसया में आयोजित किया जा रहा है.

कौन हैं बाबू गेंदा सिंह?

बाबू गेंदा सिंह जी को कुशीनगर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में स्वतंत्रता संग्राम की अग्रिम पंक्ति का योद्धा माना जाता है. वर्षों तक उन्होंने सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास के मुद्दों को संसद और प्रदेश सरकार में मजबूती से उठाया. उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं.

सम्मान कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

बाबू गेंदा सिंह की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें कुशीनगर जनपद के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

आयोजकों का कहना है कि यह समारोह सिर्फ श्रद्धांजलि भर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक माध्यम भी है ताकि वे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन मूल्यों को अपनाएं.

समाज के निर्माण में योगदान देने का अवसर

कार्यक्रम के आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उनका कहना है कि यह आयोजन समाज के उन लोगों को सम्मान देने का अवसर है जो देश और समाज के निर्माण में लगातार योगदान दे रहे हैं.

कुशीनगर में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा क्षेत्र में सामाजिक एकता और ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

25 minutes ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

35 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

1 hour ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

2 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago