सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पहली तस्वीर
Sonakshi- Zaheer Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली हैं. इस कपल ने दोपहर को रजिस्टर्ड मैरिज की थी और रात को रिसेप्शन दिया था. शादी के बाद अब सोनाक्षी ने अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है. इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है.
इतना ही नहीं लोग उनकी शादी की फोटोज को बेहद पसंद कर रहे हैं. सोनाक्षी का सादगी भरा अवतार देखकर हर कोई खुश हो गया है और उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं. ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. सोनाक्षी और जहीर ने शादी पर अपना लुक काफी सिंपल रखा था.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कल यानी 23 जून को परिवार और अपने खास दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज कर ली है. वहीं अब उनकी शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. इस दौरान कपल का लुक देखते नहीं बन रहा है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी और जहीर ने मैचिंग आउटफिट कैरी किया है. दोनों ने लाइट कलर को अपने वेडिंग आउटफिट के तौर पर चुना है.
सोनाक्षी ने लाइट बादामी थ्रेड वर्क की साड़ी कैरी की है. इसके साथ उन्होंने बालों में जूड़ा और गजरा लगाया हुआ है. गले में एक हैवी नेकलेस के साथ माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई है. इस दौरान उन्होंने लाइट मेकअप को चुना. वहीं जहीर के लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद चिकनकारी का कुर्ता पहना है. शादी में सिंपल लुक के बाद भी दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं. इन तस्वीरों में उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है. इन तस्वीरों में कभी जहीर अपनी नई नवेली दुल्हन का माथा चूमते है तो कभी उनके हाथ पर किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आ रहे हैं. इस दौरान शत्रुघ्न के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफ नजर आ रही है. फोटो पर कमेंट कर फैंस नए जोड़ों को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं.
सोनाक्षी ने शादी की फोटो शेयर करके बताया कि दोनों 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा- ‘आज ही के दिन सात साल पहले हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा था और उसे थामे रखने का फैसला किया. आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के लिए गाइड किया है…इस पल तक पहुंचाया है…जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों भगवान के आशीर्वाद से…अब हम पति-पत्नी हैं.’
शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर मुंबई के बास्टियन रेस्टोरेंट में एक हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन भी दी हैं. इस रिसेप्शन में करीब एक हज़ार लोगों को न्योता दिया गया है. बताया जा रहा है कि इसमें सलमान खान, संजय लीला भंसाली, काजोल समेत कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…
ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…