देश

Parliament: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से… पीएम मोदी सहित सभी नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ, पेपर लीक मामले में विपक्ष कर सकता है हंगामा

18th Lok Sabha First Session from Today: सोमवार (24 जून) को 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत होने जा रही है. माना जा रहा है कि पहले ही दिन विपक्ष पेपर लीक मामले में सरकार को घेर सकता है. इससे पहले ही दिन हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि ये सत्र तीन जुलाई तक चलेगा. शुरु के दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. तो वहीं बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा और गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सत्र के पहले दिन विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष के रूप में सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब की नियुक्ति पर विरोध दर्ज कराने के साथ ही पेपर लीक मामले में भी हंगामा करने का फैसला किया है. प्रोटेम अध्यक्ष कि नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि वरिष्ठता के आधार पर इस पद के लिए उसके सांसद के सुरेश प्रबल दावेदार हैं. तो वहीं सरकार का कहना है कि वर्तमान लोकसभा में महताब सबसे वरिष्ठ हैं क्योंकि वह बिना हारे लगातार सबसे लंबे समय तक सांसद रहे हैं. इस तरह से सत्र के पहले दिन की शुरुआत में ही हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Bihar: UGC-NET पेपर लीक मामले में जांच करने पहुंची CBI टीम पर हमला, गाड़ियों में जमकर की गई तोड़फोड़

राष्ट्रपति दिलाएंगी शपथ

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महताब को राष्ट्रपति भवन में प्रोटेम अध्यक्ष पद की शपथ दिलाएंगी और फिर सुबह 11 बजे संसद भवन पहुंचकर महताब सदन का संचालन शुरू करेंगे. कार्यवाही शुरू होने से पहले दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके लिए एक मिनट मौन रखा जाएगा.

देखें क्या होगा पहले दिन?

सबसे पहले लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह नवनिर्वाचित सांसदों की सूची सदन पटल पर रखेंगे. इसके बाद प्रोटेम अध्यक्ष महताब सदन के नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर सांसद शपथ दिलाएंगे. फिर अध्यक्ष पैनल शपथ लेंगे. इसमें शामिल वरिष्ठ सांसद 26 जून तक सदन संचालन में प्रोटेम अध्यक्ष की मदद करेंगे.

27 को होगा राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन

गुरुवार यानी 27 जून को राष्ट्रपति मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. इस दौरान वह नई सरकार की पांच साल की योजनाओं और प्राथमिकताओं को सभी के समक्ष रखेंगी. तो वहीं 28 जून और 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी. 2 जुलाई को लोकसभा और 3 जुलाई को राज्यसभा में प्रधानमंत्री चर्चा का जवाब देंगे. फिर दोनों सदनों को संक्षिप्त अवधि के लिए स्थगित कर दिया जाएगा. 22 जुलाई से फिर से सत्र आरंभ होगा, जिसमें केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

IND vs NZ T20: ईशान OUT, तो वैभव की हुई एंट्री! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…

18 minutes ago

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…

22 minutes ago

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान… चंडीगढ़ शूटआउट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…

46 minutes ago

यासीन मलिक की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चलेगा मुकदमा; राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…

56 minutes ago

मुंबई इंडियंस को मिला नया बॉस! नीता अंबानी ने इस धुरंधर पर जताया भरोसा, बना दिया हेड कोच

MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…

1 hour ago

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

1 hour ago