मनोरंजन

सपा सांसद जया बच्चन का विवादित बयान, ‘महाकुंभ में नदी में फेंके गए शव, इससे जल हुआ दूष‍ित’

महाकुंभ भगदड़ मामले में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुंभ में पानी सबसे ज्यादा प्रदूषित है. भगदड़ में मरने वाले लोगों के शव नदी में फेंके गए हैं, इससे पानी दूषित हो गया है. यही पानी वहां लोगों तक पहुंच रहा है, इस पर कोई सफाई नहीं दे रहा है. देश के असली मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

उन्‍होंने कहा, कुंभ में आने वाले आम लोगों को कोई खास सुविधा नहीं मिल रही है, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं है. वीवीआईपी आते हैं, तो उनको हर सुविधा दी जाती है. लेकिन, आम आदमी की सुविधा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है.

सरकार को सच्‍चाई जनता बतानी होगी

कुंभ में करोड़ों लोगों के स्नान पर सपा सांसद ने कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं कि करोड़ों लोग उस जगह पर आए हैं, किसी भी समय इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे वहां इकट्ठा हो सकते हैं. मैं मीडिया से आग्रह करूंगी कि वह आम आदमी की आखिरी उम्मीद है. महाकुंभ में क्या हुआ. इसकी तस्वीर को दुनिया के सामने लाए. कुंभ में हजारों लोग चले गए. सरकार को सच्‍चाई जनता बतानी होगी.

महाकुंभ भगदड़ मामले में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आज हमारी एक ही मांग थी कि कुंभ में लोगों की मौत के लिए सरकार जवाद दे. इसलिए हमने महाकुंभ पर विशेष चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार ने हमारी मांगों पर बुलडोजर चला दिया. लोगों की न्याय की जो गुहार पर सरकार ने बुलडोजर चलाने का काम किया है. सरकार कुंभ में लोगों की मौतों का सही आंकड़ा नहीं दे रही है. देश की जनता से आंकड़ा छिपाया जा रहा है. कुंभ का विषय बेहद महत्वपूर्ण है. इसे लेकर पूरी जांच होनी चाहिए. हम सदन में नोटिस देते हैं, लेकिन उसे ठुकरा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि हम महाकुंभ वाले मामले को आगे भी उठाते रहेंगे.


इसे भी पढ़ें- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने किया अजीबो गरीब दावा, कहा- मैने ही किया है टी-20 क्रिकेट का आविष्कार


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

11 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

19 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

37 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

44 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

53 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

54 minutes ago