मनोरंजन

पीएम मोदी की ‘पूजा’ करती हैं नातिन इवारा! अभिनेता ने इंटरव्यू में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

Suniel Shetty PM Modi granddaughter: बॉलीवुड के ‘अन्ना’ यानी दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी अपने बेबाक बयानों और पारिवारिक जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी नन्ही नातिन इवारा को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी नातिन पीएम मोदी की इतनी बड़ी प्रशंसक है कि वह उनकी ‘पूजा’ तक करती है.

टीवी पर मोदी जी को देखते ही हाथ जोड़ लेती है- इवारा

इंटरव्यू के दौरान जब सुनील शेट्टी से उनके परिवार और बच्चों के बारे में बात की जा रही थी, तो उन्होंने अपनी बेटी अथिया शेट्टी और दामाद (क्रिकेटर के.एल. राहुल) की बेटी, यानी अपनी नातिन का एक बेहद प्यारा किस्सा साझा किया. मेरी नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बहुत बड़ी फैन है. जब भी टीवी पर मोदी जी आते हैं, या उनका कोई भाषण शुरू होता है, तो वह सब कुछ छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाती है. स्थिति यह है कि वह उन्हें देखते ही आदर से हाथ जोड़ लेती है, जैसे कोई भगवान की पूजा करता है. सुनील शेट्टी इस बारे में बात करते हुए आगे कहते हैं ऐसा करने के लिए इवारा को मैनें नहीं बोला और ना ही किसी और ने ऐसा करने के लिए बोला है. कुछ तो होगा और वह अकेली बच्ची नहीं है. कुछ तो मैजिकल है. अगर कोई लीडर मुझे एक्साइट करता है, मुझे ये पसंद है. मैं उनके प्यार करता हूं. उनमें कुछ खास है.

गणेश जी के लड्डू मोदी को खिलाती है इवारा

मेरी नातिन इवारा मोदी जी को बहुत मानती है. 15 महीने की इवारा के पास एक किताब है. जिसमें साई बाबा के बगल में नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुई है. वह मोदी जी की पूजा करती है और गणेश जी के मंदिर से लाए हुए लड्डू नरेंद्र मोदी को खिलाती है.सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि बच्चों का किसी राजनेता या देश के प्रधान के प्रति ऐसा आकर्षण वाकई अद्भुत है. उन्होंने कहा कि अक्सर बच्चे कार्टून्स या सुपरहीरोज के दीवाने होते हैं, लेकिन उनकी नातिन के मन में पीएम मोदी के प्रति एक अलग ही सम्मान और आकर्षण है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: भारत के ‘विज़न महासागर’ को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसे चीन की दादागिरी का होगा द एंड?

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

अन्ना का यह बयान सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता न सिर्फ युवाओं और बुजुर्गों में है, बल्कि नई पीढ़ी के छोटे बच्चे भी उनसे गहराई से प्रभावित हैं. सुनील शेट्टी का यह आत्मीय इंटरव्यू इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है.

भारत समाचार

Swati Pandey

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

4 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

7 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

16 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

17 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

33 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

47 minutes ago