देश

VB-G RAM G पर पंजाब सरकार का बड़ा ‘यू-टर्न’: खत्म हुआ मनरेगा, क्या मजबूरी में लागू करनी पड़ी केंद्र की ये योजना?

Punjab VB-G RAM G Scheme: पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार की नई योजना VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) का पुरजोर विरोध करने वाली भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अब पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं.

पंजाब सरकार ने इस योजना को पूरे राज्य में लागू करने का फैसला लेते हुए इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. आगामी 1 जुलाई 2026 से यह योजना पंजाब में पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी, जिसे लेकर अब विपक्ष ने ‘आप’ सरकार को उसके यू-टर्न पर घेरना शुरू कर दिया है.

विधानसभा में प्रस्ताव पास कर किया था विरोध(Punjab VB-G RAM G Scheme)

दरअसल, केंद्र सरकार ने कांग्रेस राज में साल 2005 में शुरू हुए ऐतिहासिक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को रद्द करके उसकी जगह ‘विकसित भारत@2047’ के विजन के तहत नया ‘VB-G RAM G’ एक्ट लाया था.

विपक्ष शासित पांच राज्यों-कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, झारखंड और पंजाब ने इसका कड़ा विरोध करते हुए मनरेगा को बहाल करने की मांग का प्रस्ताव अपनी-अपनी विधानसभाओं में पारित किया था. पंजाब सरकार का तर्क था कि इस नए एक्ट से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों और अनुसूचित जाति के मजदूरों पर बुरा असर पड़ेगा. लेकिन अब राजनीति को दरकिनार कर सरकार को इसे चुपचाप लागू करना पड़ा है.

125 दिन के रोजगार की पक्की गारंटी

अधिसूचना के मुताबिक, इस नई योजना के लागू होने के बाद अब पंजाब के ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के बजाय पूरे 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी. इसके तहत जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास, सड़कें, पुल, स्कूल और आंगनवाड़ी भवन बनाने जैसी गतिविधियों को तेज रफ्तार से बढ़ावा दिया जाएगा.

केंद्र सरकार ने इस योजना के सुचारू संचालन के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में 95,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है, जिससे मजदूरों के अधिकारों और मजदूरी के भुगतान में कोई रुकावट नहीं आएगी.

‘करोड़ों मजदूरों की रोजी-रोटी का मामला’

इस बड़े बदलाव (Punjab VB-G RAM G Scheme) पर बात करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा जताया कि यह योजना देश के मजदूरों के जीवन में एक स्वर्णिम युग की शुरुआत करेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र ने मनरेगा के तहत पहले ही 30,000 करोड़ रुपये जारी किए थे, जिसे मिलाकर अब कुल फंड 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. चौहान ने कहा कि यह सिर्फ योजना का नाम बदलना नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रमिकों की जिंदगी को सुरक्षित करना है. 1 जुलाई से सुचारू बदलाव सुनिश्चित होना चाहिए ताकि एक भी मजदूर एक दिन के लिए भी बिना काम के न रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

16 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

22 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

24 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

34 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

38 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

53 minutes ago