सुजैन,अर्सलान (फोटो)
Sussane Khan Wished Birthday To BF Arslaan Goni: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद सुजैन खान को अर्सलान गोनी से प्यार हो गया है. इन दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गयी है. वहीं इस कपल को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता है. दोनों अपनी तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं. आज अर्सलान गोनी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं ऐसे में लेडी लव सुजैन ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है.
सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्सलान के साथ कुछ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा मैसेज भी लिखा है. सुजैन ने लिखा, “हैप्पी हैप्पीएस्ट बर्थडे माय लव… आप सबसे अविश्वसनीय इंसान हैं जिसे मैं जानती हूं..आप मुझे एक बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं..मैं जो कुछ भी करती हूं..आप मेरे प्यार की परिभाषा हैं..यहां से लेकर अंत तक ..और उससे आगे… हम इस जीवन को बनाने जा रहे हैं…’ उन्होंने पोस्ट कई इमोजी और ‘वी गॉट अदर’ और ‘लिमिटलेस’ का इस्तेमाल किया
सुजैन की इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान ने लिखा, “थैंक यू माय डार्लिंग लव (हग एंड किस इमोजीस).” सुजैन के अभिनेता, पूर्व पति ऋतिक रोशन ने भी कमेंट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो @arslangoni” वहीं एक्टर संजय कपूर ने भी कमेंट किया “जन्मदिन मुबारक हो @arslangoni.”
-ये भी पढ़ें- Pathan Controversy: ‘अपनी बेटी के साथ ये फिल्म देखें’- ‘पठान’ विवाद पर एमपी विधानसभा स्पीकर ने दिया Shahrukh Khan को चैलेंज
बता दें कि सुजैन ने पहले एक्टर ऋतिक रोशन से शादी की थी. वे 2014 में अलग हो गए थे. ये दोनों अब अपने बेटों हरेन रोशन और हिरधान रोशन को-पैरेंटिंग कर रहे हैं. वहीं सुजैन और अर्सलान करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऋतिक भी एक्ट्रेस-सिंगर सबा आज़ाद को डेट कर रहे हैं और उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की थी.
भले ही सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सुजैन खान अलग हो चुके हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से दोनों को लेकर चर्चा होती रहती है. इस वक्त भी कुछ ऐसा हुआ है जो कि खबरों का हिस्सा है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. काफी कम होता कि आप अपने एक्स को अपने प्रजेंट बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ अच्छा रिश्ता साझा करते देखते होंगे. लेकिन इस वक्त जो सामने आ रहा है उससे ऋतिक रोशन की काफी तारीफ हो रही है.
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…