Pathan Controversy: पठान फिल्म विवाद में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ( Deepika padukone) की जगह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वायरल तस्वीर पर यूपी पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज की है. रविवार से सोशल मीडिया में दिख रही इस तस्वीर की तह तक यूपी पुलिस जाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्वीर को बनाने और अपलोड करने में किसकी भूमिका है. पुलिस ये जानने की भी कोशिश कर रही है कि इस वीडियो के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं.
दरअसल, पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण की तरह कपड़े पहने हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वायरल हुई थी. मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लखनऊ के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की है. मामला आईटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज हुई है. डीजीपी मुख्यालय की साइबर एक्सपर्ट टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान देने का भी दावा किया गया था. लेकिन सच्चाई ये है कि यूपी के मुख्यमंत्री ने इस मामले में कोई बयान ही नहीं दिया है. वीडियो की तह तक जाने पर पता चला कि दावे पूरी तरह गलत हैं. वीडियो में मुख्यमंत्री का वो बयान साल 2015 का है. उस वक्त वो गोरखपुर के सांसद थे.
सोशल मीडिया में अपलोड किए गए इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं, “शाहरुख खान को इस बात को याद रखना चाहिए कि अगर इस देश का बहुसंख्यक समाज उनकी फिल्मों का बहिष्कार कर देगा तो एक आम मुसलमान की तरह उनको भी सड़को पर भटकना पड़ेगा. ” पठान फिल्म विवाद की वजह दीपिका का बोल्ड लुक है, जिसमें वो भगवा रंग की मोनोकिनी में ‘बेशर्म रंग’ गाने में दिख रही है. हिंदू संगठन गाने में भगवा रंग के इस्तेमाल से नाराज़ है तो मुस्लिम संगठन का आरोप है कि इसमें उनके धर्म को निशाना बनाया गया है. पठान ऐसे बिल्कुल नहीं होते जैसा उनको फिल्म में दिखाया गया है. पठान फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है उससे पहले ही बायकॉट की मांग भी तेज़ हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
सीएम योगी आदित्यनाथ ने UPITS 2026 को लेकर युवाओं और उद्यमियों के नाम पत्र लिखकर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने…
Viral Parrot Video Mobile Addiction: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक तोता मोबाइल पर…
China News: चीन में घटी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना! परिजनों ने बुजुर्ग महिला…
Mayawati on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की 2027 की सियासत के बीच मायावती ने अखिलेश…
Saurav Gurjar Arrest: ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले सौरव गुर्जर को हैदराबाद पुलिस…