मनोरंजन

‘मुझे हिंदू होने पर शर्म आ रही थी’: स्वरा भास्कर ने राम जन्मभूमि फैसले को ठहराया गलत, लोग बोले- मुस्लिम पति को खुश करने के लिए दे रही बयान

Swara Bhasker On Ram Janmabhoomi Verdict: कुछ दिनों पहले मेवाड़ की रानी पद्मावती को लेकर दिये बयानों के बाद निशाने पर आईं स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट पर कुछ ऐसा बयान दे दिया, जिसने फिर माहौल गर्मा दिया है.

स्वरा भास्कर ने कहा कि जब उन्हें राम जन्मभूमि फैसले के बारे पता चला वो काफी परेशान हो गईं. उन्होंने अपने मुस्लिम दोस्तों को मैसेज कर माफी मांगी.

शाहरुख से लेकर सलमान तक को मैसेज कर मांगी माफी

पॉडकास्ट में स्वरा भास्कर ने कोर्ट के फैसले को पक्षपातपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि,

जिस दिन राम जन्मभूमि पर फैसला आया तो उन्हें समझ नहीं आ रहा था क्या देश है ये. यह फैसला पक्षपातपूर्ण था. उन्होंने आगे कहा कि फैसला आने के बाद मैंने, मेरे फोन में आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर जितने मुस्लिम दोस्त थे, यहां तक की उनके पिता, सबको मैसेज किया. क्योंकि एक हिंदू होने के नाते मैं सभी तक अपनी बातें पहुंचानी चाहती थी.

हिंदू होने के नाते शर्मिंदा थी

स्वरा भास्कर आगे कहती हैं कि इस फैसले के बाद एक हिंदू होने के नाते मुझे बेहद शर्म आ रही थी. मैंने अपने मुस्लिम दोस्तों को फोन कर कहा कि मैं इस फैसले के साथ बिल्कुल नहीं हूं.

वीडियो सामने आते ही एक बार फिर विवाद बढ़ गया है. लोग उनकी वीडियो को स्वरा भास्कर पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. इंटरनेट यूजर्स ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि वो खुद को मीडिया में बने रहने कि लिए उल्टी सीधी हरकतें करती रहती हैं.

रानी पद्मावती को कहा था कायर

बता दें कि, 31 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पद्मावत फिल्म के जौहर वाले सीन की आलोचना की थी. उन्होंने रानी पद्मावती और उनके साथ जौहर करने वाली 14000 महिलाओं को कायर कहा. जिसको लेकर बड़ा विवाद हो गया.

ये भी पढ़ें- भारत के इस नटवरलाल ने 64 अमीरों को लगाया 336 करोड़ का चूना, टेलर स्विफ्ट के पति भी फंसे, पैसा पाकिस्तान में डुबोया

हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत अनुवाद किया गया. उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा. उन्होंने सिर्फ फिल्म के क्लाइमेक्स पर सवाल उठाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

5 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago