Taapsee Pannu Fitness
Taapsee Pannu Fitness: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी काफी गंभीर रहती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट से जुड़े अपडेट्स साझा करती हैं. इस बार तापसी ने अपने हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट की एक झलक फैंस के साथ शेयर की, जिसने उनकी मेहनत और फिटनेस के प्रति समर्पण को एक बार फिर साबित कर दिया.
तापसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्कआउट के तुरंत बाद की एक तस्वीर पोस्ट की. फोटो में उनके चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही थी, लेकिन साथ ही कठिन मेहनत के बाद मिलने वाली संतुष्टि भी दिखाई दे रही थी. तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने महज 60 मिनट में 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स, 150 पुश-अप्स और 150 एयर स्क्वॉट्स पूरे किए. इसके कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इतनी कड़ी एक्सरसाइज के बाद उनकी हालत कुछ ऐसी हो गई है.
यह पहली बार नहीं है जब तापसी ने अपनी फिटनेस जर्नी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई हो. इससे पहले 3 जून को उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनकी पीठ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे. उन्होंने फैंस को सलाह देते हुए लिखा था कि खुरदुरी जमीन पर बैक और कोर की एक्सरसाइज एक साथ नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे चोट लग सकती है.
यह भी पढ़ें: ‘बेवकूफ हो क्या?’ लॉक अप 2 में कंगना ने राम कपूर की लगाई क्लास, कहा- ‘सुधरना है तो बचाव करना बंद करें’
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में तेलुगु फिल्म ‘झुम्मांडी नादम’ से की थी, जबकि हिंदी सिनेमा में उन्होंने 2013 में डेविड धवन की फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से कदम रखा. इसके बाद उन्होंने ‘पिंक’, ‘बेबी’, ‘मुल्क’, ‘बदला’, ‘मिशन मंगल’, ‘थप्पड़’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘डंकी’ और ‘लूप लपेटा’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया.हाल ही में तापसी निर्देशक अनुभव सिन्हा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आई थीं. अब वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘गांधारी’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म में वह एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपने मिशन को पूरा करने के लिए हर मुश्किल का डटकर सामना करती है. फिल्म में उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. निजी जीवन की बात करें तो तापसी ने पूर्व डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता मैथियास बोएसे शादी की है. फिटनेस और अभिनय के बीच शानदार संतुलन बनाकर वह लगातार अपने फैंस को प्रेरित करती नजर आती हैं.
भारत एक्स्प्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…