AI GENERATED IMAGE
वॉट्सऐप को झटका देने के बाद अब केंद्र सरकार ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स ‘टेलीग्राम’ और ‘सिग्नल’ को भी कड़ा नोटिस थमा दिया है. इस बार बवाल की असली वजह इन ऐप्स में मिलने वाला ‘यूजरनेम’ फीचर बना है.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आईटी मंत्रालय ने Telegram और Signal से सीधे शब्दों में जवाब मांगा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर पहले से चल रहे यूजरनेम फीचर के जरिए होने वाली ठगी और फर्जी पहचान को रोकने के लिए उन्होंने क्या सुरक्षा इंतजाम किए हैं?
सूत्रों के अनुसार, टेलीग्राम को भेजे नोटिस में सरकार ने यहां तक पूछ लिया है कि देश में उसे इस यूजरनेम फीचर को जारी रखने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए?
दरअसल, सरकार का मानना है कि यूजरनेम फीचर आने के बाद साइबर अपराधियों को किसी का मोबाइल नंबर जानने की जरूरत नहीं होती. वे बिना नंबर के भी सीधे लोगों तक पहुंच सकते हैं, जिससे फिशिंग, फेक प्रोफाइल और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में तेजी से इजाफा हो सकता है.
इससे पहले सरकार ने वॉट्सऐप को नोटिस जारी कर साफ निर्देश दिया था कि वह भारत में अपना नया यूजरनेम फीचर तब तक रोलआउट न करे, जब तक सरकार इस पर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाती. सरकार ने मेटा से यह भी पूछा है कि नियम तोड़ने के लिए उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए?
हालांकि, 80 करोड़ यूजर्स वाले भारत में वॉट्सऐप ने सरकार की इन चिंताओं से असहमति जताई है और कहा है कि उनके इस फीचर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं.
बता दें कि हाल ही में भ्रामक जानकारियों और लीक पेपर से जुड़े मामलों के चलते टेलीग्राम को भारत में कुछ दिनों के लिए अस्थाई रूप से बैन भी किया गया था. अब इस नए नोटिस के बाद मैसेजिंग ऐप्स की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं.
ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर यूजरनेम रखना सुरक्षित या खतरनाक? सरकार के कड़े रुख के बीच कंपनी ने दिया यह जवाब
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…