मनोरंजन

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कोटा श्रीनिवास राव का हुआ निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Kota Srinivasa Rao Death: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व भाजपा विधायक कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से तेलुगु फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राव के निधन पर शोक जताया है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, “अपनी विविध भूमिकाओं से फिल्म दर्शकों का प्यार जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन दुःखद है. लगभग चार दशकों तक फिल्म और रंगमंच उद्योग को दी गई उनकी कलात्मक सेवा और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय हैं. खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनेक मधुर भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के मन में सदैव बनी रहेंगी. उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है. उन्होंने 1999 में विजयवाड़ा से विधायक पद जीतकर जनता की सेवा की. मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

कोटा श्रीनिवास राव का निधन एक सदमा है- ए रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, “वरिष्ठ अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन एक सदमा है. फिल्म उद्योग को एक अपूरणीय क्षति हुई है। भले ही कोटा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी विविध भूमिकाओं से तेलुगु लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले, मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

रवि किशन ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की

रवि किशन ने एक्स पर लिखा, “तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार कोटा श्रीनिवास राव जी का निधन बेहद दु:खद और अपूरणीय क्षति है.  उनकी अद्भुत अभिनय प्रतिभा हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवारजनों को संबल प्रदान करें.”

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम थे कोटा श्रीनिवास

बता दें कि कोटा श्रीनिवास राव साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने नाम थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1978 में तेलुगु फिल्म ‘प्रणाम खरीदु’ से की थी. चार दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी शानदार अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता. उनकी विविध भूमिकाएं, खासकर खलनायक और चरित्र किरदार, तेलुगु सिनेमा के दर्शकों के लिए हमेशा यादगार रहेंगी.

कई सुपरस्टार्स के साथ शेयर कर चुके हैं स्क्रीन

अल्लू अर्जुन से लेकर चिरंजीवी जैसे सुपरस्टार्स के साथ वह स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 2015 में पद्मश्री और नौ नंदी पुरस्कार शामिल हैं.

कोटा श्रीनिवास राव ने राजनीति में भी रखा कदम

अभिनय के अलावा, कोटा श्रीनिवास राव ने राजनीति में भी कदम रखा. 1990 के दशक में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए और 1999 में विजयवाड़ा पूर्व से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक चुने गए. उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

21 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

58 minutes ago