खेल

IND W vs ENG W: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली बार टी20 सीरीज पर कब्जा

IND W vs ENG W: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की सरजमीं पर वो कर दिखाया है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था.

शनिवार (12 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भले ही भारत को पांचवें टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन पूरी सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने 3-2 से बाजी मार ली. ये जीत सिर्फ एक सीरीज जीत नहीं, बल्कि इतिहास रचने जैसा है.

पहली बार इंग्लैंड में टी20 सीरीज अपने नाम

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार टी20I सीरीज अपने नाम की है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल छह द्विपक्षीय टी20 सीरीज हुईं, और हर बार भारत को हार का मुंह देखना पड़ा.

2006 में भारत ने इंग्लैंड को डर्बी में हराया था, लेकिन तब वो सिर्फ एक मैच की सीरीज थी. अब करीब 18 साल बाद, भारत ने इंग्लैंड में सीरीज जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए. इस स्कोर की नींव रखी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने, जिन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और कुल 75 रन ठोके.

यह शेफाली का 11वां टी20I अर्धशतक था और भारतीय टीम के लिए सबसे तेज़ अर्धशतकों में शुमार हुआ.

पारी के अंत में ऋचा घोष (20 रन), राधा यादव (नाबाद 14) और अरुंधति रेड्डी (नाबाद 9) ने भी तेज रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने सबसे बढ़िया गेंदबाज़ी की और तीन विकेट झटके.

इंग्लैंड ने आखिरी गेंद पर छीनी जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया. इंग्लिश टीम ने 5 विकेट खोकर 168 रन बना डाले, जो टी20I में उनका तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा.

ओपनर्स सोफिया डंकले (46) और डेनिएल व्याट (56) ने तेज़ शुरुआत दी, जबकि कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने 30 रन बनाए. भारत के लिए दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन आखिरी ओवर तक मुकाबला फंसा रहा.

हरमनप्रीत बनीं सबसे अनुभवी खिलाड़ी

इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह अब भारत की ओर से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

यह उनका 334वां इंटरनेशनल मैच था, और उन्होंने इस मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया.


ये भी पढ़ें- Yashpal Sharma: Dilip Kumar ने पहचानी थी भारत को World Champion बनाने वाले इस क्रिकेटर की प्रतिभा


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago