Baaghi 4 Vs The Bengal Files Review: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का दर्शक बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे और आज यानी 5 सितंबर को यह दोनों फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, द बंगाल फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है. एक तरफ जहां बागी 4 मास एंटरटेनर है तो वहीं द बंगाल फाइल्स एक सोचने पर मजबूर कर देने वाली गंभीर फिल्म. अब देखना ये होगा कि दोनों फिल्मों में से कौन से फिल्म ओपनिंग डे पर धमाल मचा पाएगी.
इसके अलावा इस बार फिल्म में संजय दत्त भी अहम रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं. कुछ दिनों पहले ही मूवी का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. ‘बागी 4’ का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ याद आ गई. अब देखना होगा कि यह पूरी फिल्म आखिर कैसी है. लगभग 150-200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने एडवांस बुकिंग में पहले ही धमाल मचा दिया है. ऐसे में अगर आप भी इसे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले रिव्यू यहां पढ़ लें.
ट्विटर पर शुरुआती प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि टाइगर के अभिनय ने फैंस को काफी प्रभावित किया है. कई लोगों ने अपने किरदार में तीव्रता और भावनात्मक गहराई लाने के लिए अभिनेता की प्रशंसा की. एक यूजर ने लिखा, “#टाइगरश्रॉफ एक अभिनेता के रूप में जन्मा है. उसके चेहरे की तीव्रता देखिए – बहुत कम बार आप किसी फिल्म के किरदार के साथ सहानुभूति रख पाते हैं. #बागी4 का #मरजाना रिलीज हो गया है और हर फ्रेम में आँसू आ जाएँगे.”
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द बंगाल फाइल्स का पहला रिव्यू सामने आ गया है. एक पत्रकार ने लिखा विवेक की फिल्म द बंगाल फाइल्स वास्तिव घटनाओं का एक बेहद बारिकी से तैयार किया गया सिनेमाई चित्रण है. यह नोआखली हिंदू नरसंहार सहित 1946 के राजनीतिक उथल-पुथल को जीवंत रूप से प्रस्तुत करती है.
बागी 4 को मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रिन दोनों में अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है. वहीं द बंगाल फाइल्स अपने दर्शकों के बीचे धीरे-धीरे पकड़ बना रही है. ऐसे में अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया अच्छी रही तो. फिलबाल बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बागी 4 का दिखाई दे रहा है लेकिन अंतिम फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा.
सैक्निकल रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 4 भारत में लगभग 1.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बागी सीरिज की एस चौथी फिल्म के पहले दिन कम से कम 9-10 करोड़ कमाने की उम्मीद है. फिल्म की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.
मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर स्टारर फिल्म द बंगाल फाइल्स और बागी 4 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ चुकी है. सैकनिकल के अनुसार इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म की अभी तक करीब 6340 टिकट बिक चुकी है. जिसके बाद एडवांस बुकिंग कमाई 18.41 लाख तक हो चुकी है. तो वहीं बागी 4 की बात करें तो इस फिल्म ने अभी तक करीब 1.66 लाख टिकट बिक चुकी है. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि गोनों फिल्मों में कौन सी फिल्में ओपनिंग डे पर धमाल मचाती है.
-भारत एक्सप्रेस
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…
अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को…
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…
Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…
छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…