दुनिया

नेपाल की डिजिटल स्ट्राइक! फेसबुक, यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया पर बैन

Nepal Bans Social Media:  नेपाल सरकार फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने जा रही है. ये फैसला गुरुवार को नेपाल के IT मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया.

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश दिया था कि वो 7 दिनों के भीतर नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्टर कराएं. गुरुवार को ये समय सीमा खत्म हो गई, लेकिन 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जिनमें मेटा, यूट्यूब, एक्स, रेडिट और लिंक्डन जैसी बड़ी कंपनियों ने कोई आवेदन नहीं दिया.

नेपाल के IT मंत्री का फैसला

जिसके बाद गुरुवार को ही नेपाल के IT मंत्री ने एक बैठक की. जिसमें उन्होंने इन 26 कंपनियों को बैन करने का फैसला लिया है.

मंत्रालय के मुताबिक, टिकटॉक, वाइबर, विटक, निंबज और पोपो लाइव जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है. इसलिए उन्हें सूचीबद्ध किया गया है. इसके अलावा टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी ने भी आवेदन किया है. जिन्हें सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है.

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप से भी तगड़ा प्रोटोकॉल! पुतिन से मुलाकात के बाद सफाई क्यों करने लगे किन जोंग उन के गार्ड?

प्लेटफॉर्म्स को डी-एक्टिवेट करने को लिखा पत्र

नेपाल की सरकार ने नेपाल टेलीकॉम को एक पत्र लिखकर इन प्लेटफॉर्म्स को डी-एक्टिवेट करने के लिए कहा है. इस फैसले के बाद नेपाल में फेसबुक, इंस्टा, व्हाट्सएप, यूट्यूब सहित कई अन्य साइटों पर जबरदस्त असर पड़ने की संभावना है.

इस संबंध में अभी बैन की गई कंपनियों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. फिलहाल सिर्फ टिकटॉक, वाइबर, निंबज, विटक और पोपो लाइव ही नेपाल में कानूनी रूप से काम कर पायेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच!

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…

10 minutes ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

38 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

60 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

1 hour ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

1 hour ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

1 hour ago