मनोरंजन

The Great Khali: कभी जूते खरीदने को नहीं थे पैसे, नंगे पांव सिर्फ 5 रुपये के लिए करनी पड़ी मजदूरी

दलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ (The Great Khali) भारतीय पहलवान और डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) सुपरस्टार हैं. अपने विशाल कद और ताकत के लिए मशहूर खली ऐसे पहले भारतीय थे, जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर भारत को गौरवान्वित किया.

27 अगस्त 1972 को हिमाचल में जन्मे दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) का बचपन काफी गरीबी में गुजरा. परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि उन्हें पढ़ाया जा सके. फीस न भरने के चलते उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया. उसी वक्त दलीप सिंह फैसला कर चुके थे कि वह एक दिन इतना पैसा कमाएंगे कि किसी से आर्थिक मदद न मांगनी पड़े. उस दौर में खली के लिए आगे की पढ़ाई जारी रखना नामुमकिन था.

उन्हें मजबूरन घर का खर्च चलाने के लिए अपने भाइयों की तरह मजदूरी करनी पड़ती. आलम ये था कि उनके पास पहनने के लिए जूते तक नहीं होते थे. नंगे पांव ही खली मजदूरी करते. महज 8 साल की उम्र में खली पांच रुपये कमाने के लिए दिनभर पसीना बहाते. कुछ वर्षों बाद खली ने शिमला में एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू कर दी.

1993 में पंजाब पुलिस में शामिल

पंजाब के एक पुलिस अधिकारी की नजर 7 फीट 1 इंच लंबे खली पर पड़ी, तो वह उनकी कद-काठी से काफी प्रभावित हो गए. साल 1993 में पंजाब पुलिस में खली को शामिल कर लिया गया. सरकारी नौकरी के बाद अब खली को रुपयों के लिए मोहताज नहीं रहना पड़ता था. पुलिस फोर्स में रहते खली ने बॉडी बिल्डिंग शुरू कर दी और जल्द ही उन्हें अमेरिका बुला लिया गया.

द ग्रेट खली साल 2006 में WWE से जुड़े. विशालकाय खली महज एक साल में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन चुके थे. WWE के इतिहास में वह इस टाइटल को जीतने वाले पहले भारतीय थे. डब्ल्यूडब्ल्यूई में खली ने जॉन सीना, अंडरटेकर, ट्रिपल एच, बिग शो और बटिस्टा जैसे खिलाड़ियों को चुनौती दी.

रेसलमेनिया और समरस्लैम इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया. साल 2014 तक डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़े रहने के बाद खली को रिलीज कर दिया गया. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके द ग्रेट खली रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 के फाइनलिस्ट रह चुके हैं.


ये भी पढ़ें: राजस्थान में शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

21 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

55 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago