मनोरंजन

छोटे बजट का बड़ा धमाका: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड भी टूटा!

The Kerala Story 2 Box Office Collection: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ इन दिनों सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. हालांकि, अगर इसकी तुलना पिछली फिल्म से करें जिसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, तो यह वैसी सुनामी तो नहीं ला पाई, लेकिन अपने बजट और तगड़ी कहानी के दम पर इसने मेकर्स की चांदी जरूर कर दी है. फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का रुझान कम नहीं हुआ है.

14वें दिन की कमाई

रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर देखी गई, जो कि वर्किंग डे होने के नाते स्वाभाविक है. शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 14वें दिन करीब 1.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 39.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 45 करोड़ के पार जा चुका है.

फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ की शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे हफ्ते के वीकडेज में भी इसने अपनी पकड़ बनाए रखी और लगातार करोड़ों में कमाई की, जो किसी भी छोटे बजट की फिल्म के लिए एक बड़ी जीत मानी जाती है.

‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ा

इस फिल्म की सबसे बड़ी कामयाबी इसकी कमाई की रकम नहीं, बल्कि इसका ROI है. मात्र 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक लगभग 40 करोड़ की कमाई कर ली है. इसका मतलब है कि फिल्म ने अपनी लागत वसूलने के बाद करीब 37% का शुद्ध मुनाफा कमा लिया है.

हैरानी की बात यह है कि मुनाफे के मामले में इसने इस साल की बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘बॉर्डर 2’ जैसी भारी-भरकम बजट (275 करोड़) वाली फिल्म का प्रॉफिट मार्जिन करीब 31.72% रहा था, जबकि ‘द केरल स्टोरी 2’ उससे आगे निकल गई है. इसी के साथ यह साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें- ‘अब और चुप नहीं रहूंगी…’, शादी के बाद रश्मिका ने क्यों दी कानूनी कार्रवाई की धमकी?

क्या है फिल्म की कहानी?

बता दें कि ‘केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ तीन ऐसी लड़कियों की कहानी है जो प्यार और आजादी की तलाश में अपने घर और समाज की बंदिशें तोड़ देती हैं. लेकिन उनका यह सफर उन्हें एक ऐसी अंधेरी गली में ले जाता है जहां धोखा, कंट्रोल और साजिशों का जाल बिछा है. कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

36 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

44 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

46 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

1 hour ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago