Pakistan Afghanistan Conflict: रमजान के पवित्र महीने में भी पड़ोसी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पहले ईरान के साथ धोखा किया और अब अफगानिस्तान पर छिपकर हमले कर रहा है. अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के कई हिस्सों में भीषण हवाई हमले किये. ये हमले कंधार, काबुल, पक्तिया समेत कई इलाकों में किए गए.
अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कंधार हवाई अड्डे के पास मौजूद एक निजी एयरलाइन के फ्यूल डिपो को नष्ट कर दिया है. एयरलाइन कंपनी ‘काम एयर’ कई सिविल एयरलाइनों के अलावा संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन पहुंचाती है.
तालिबान अधिकारियों ने बताया है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने रिहइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए गए. जिसमें कई घर तबाह हो गए. इन हमलों में अबतक कुल 3 लोगों के मारे जाने की खबर है. कुछ अन्य जगहों पर पाकिस्तानी विमानों ने खाली रेगिस्तानों में भी बमबारी की है.
पाकिस्तान के इस दु:साहस को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने क्रूर करार दिया है. अपने बयान में तालिबानी अधिकारियों ने कहा कि रमजान के महीने के अंत में पाकिस्तान का यह हमला उसके अमानवीय चेहरे को दिखाता है. उन्होंने इसे घिनौना अपराध बताया है.
तालिबान ने पाकिस्तान के इस हमले को खुली आक्रामकता बताते हुए कड़ी निंदा की है. अफगान प्रवक्ता ने बदला लेने की कसम खाते हुए कहा है कि तालिबान बिना जवाब दिये नहीं चुप बैठेगा.
बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले किये हों. पिछले कुछ महीनों से दोनों पड़ोसी देशों के बीच लगातार संघर्ष की खबरें आती रही हैं. हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों पर हवाई हमले किये. जिसमें कई लोग मारे गए थे. जिसका जवाब देते हुए अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मार दिया और पाकिस्तान की 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया.
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के पड़ोसी बने शिवम दुबे, मुंबई के पॉश इलाके में लिए दो लग्जरी फ्लैट्स, करोड़ों रुपये है कीमत
अफगानिस्तानी हमले में भारी नुकसान होने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बदला लेने की बात कही है. पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पाकिस्तान तालिबान के लड़ाकों को अपने देश में पनाह देती है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…