Actor Sanjeev Kumar: बॉलीवुड में संजीव कुमार को शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें “कंजूस एक्टर” का तमगा भी मिला था. यह सुनकर शायद आपको हैरानी हो, लेकिन असली सच्चाई कुछ और ही थी. संजीव कुमार अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते थे. यही कारण था कि उनकी मृत्यु के बाद खुलासा हुआ कि उन्होंने लगभग 94 लाख 36 हजार रुपये लोगों को उधार दे रखे थे.
हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज कलाकार के जीवन पर लिखी गई “An Actor’s Actor” नामक किताब, जिसे पत्रकार हनीफ ज़वेरी और सुमंत बत्रा ने लिखा है, उसमें इस बात का जिक्र किया गया है. किताब के अनुसार, संजीव कुमार के निधन के कुछ दिनों बाद फिल्म निर्माता बोनी कपूर उनके परिवार से मिलने आए थे. उन्होंने उन पैसों को लौटाया, जो उन्होंने कभी संजीव कुमार से उधार लिए थे. लेकिन ऐसा करने वाले वे अकेले थे. जब संजीव कुमार के सचिव चमन दास ने उनके वित्तीय रिकॉर्ड की डायरी खोली, तो परिवार को यह जानकर झटका लगा कि इंडस्ट्री के कई अभिनेता, निर्माता और निर्देशक उन पर भारी रकम बकाया छोड़ चुके थे.
जब परिवार ने इन सभी बकायेदारों की लिस्ट तैयार की, तो सामने आया कि संजीव कुमार ने करीब 94 लाख 36 हजार रुपये उधार दे रखे थे. उस दौर में यह रकम बहुत बड़ी थी. अगर उस समय बैंक में पैसा जमा करने पर 5 साल में दोगुना हो जाता था, तो आज के हिसाब से यह रकम 90 से 100 करोड़ रुपये होती. लेकिन अफसोस की बात यह है कि उन पैसों को लौटाने के लिए किसी ने भी पहल नहीं की.
संजीव कुमार के परिवार वालों ने पूरी कोशिश की कि यह उधार की रकम वापस मिल जाए. लेकिन जब किसी ने भी पैसे लौटाने की इच्छा नहीं दिखाई, तो वे सुनील दत्त के पास पहुंचे. सुनील दत्त बॉलीवुड में एक बेहद सम्मानित व्यक्ति थे और उनकी अच्छी साख थी. परिवार को लगा कि वे कुछ मदद कर सकते हैं. लेकिन सुनील दत्त ने भी हाथ जोड़कर कह दिया, “मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा, लेकिन इस इंडस्ट्री में किसी से पैसे वापस लेने की उम्मीद कम ही रहती है.”
आज भी संजीव कुमार के परिवार के पास उन सभी लोगों की लिस्ट मौजूद है, जिन्होंने उनसे पैसे लिए लेकिन कभी लौटाए नहीं.
ये भी पढ़ें- क्या बंद हो गया अभिनव अरोड़ा का Instagram अकाउंट? सोशल मीडिया पर खुद बताई ये बात, देखिए VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…