देश

New CEC: ज्ञानेश कुमार बने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, विवेक जोशी चुनाव आयुक्त होंगे

भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में वरिष्ठ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति कर दी गई है. वे 19 फरवरी 2025 से पदभार ग्रहण करेंगे. मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगी. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे.

विवेक जोशी चुनाव आयुक्त बनाये गये

इसके साथ ही सरकार ने विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है. वे हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं. चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे.

कांग्रेस से राहुल गांधी ने किया विरोध

बैठक के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असहमति जताई और कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए बैठक स्थगित होनी चाहिए थी. उन्होंने बैठक के बाद एक डिसेंट नोट जारी किया. कांग्रेस ने भी इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए था.

26 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा. वे इस दौरान देश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago