मनोरंजन

‘फाइटर’ को टक्कर देने आ रही है साउथ की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म, ट्रेलर में इस एक्टर की कॉमेडी देख लोटपोट हुए फैंस

Thookudurai Trailer: 25 जनवरी को ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इसी बीच साउथ की एक और फिल्म है, जो रिलीज होने वाली है, जिसमें जेलर के एक्टर योगी बाबू नजर आने वाले हैं. वहीं इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैंस इस फिल्म को देखकर हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. तो चलिए जानते हैं की आखिर साउथ कौन सी फिल्म है जो फाइटर को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने आ रही है.

‘फाइटर’ को टक्कर देने आ रही यह फिल्म

25 जनवरी को फाइटर को टक्कर देने जा रही यह तमिल फिल्म का नाम थोकुदुरई है, जिसमें योगीबाबू, इनेया, मोट्टा राजेंद्ररन अहम रोल प्ले कर रहे हैं. यह फिल्म हॉरर कॉमेडी थ्रिलर है, जिसका ट्रेलर देखने के बाद फैंस का जबसदस्त रिएक्शशन आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, योगी बाबू सिंपल एक्टिंग नहीं कर रहे हैं. वह कैरेक्टर को जी रहे हैं. रोंगटे खड़े कर दिए. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ऐसा लग रहा है ब्लॉकबस्टर कुकिंग हो रही है. तीसरे यूजर ने लिखा, योगी और राजेंद्रन का कॉम्बो कॉमेडी लेवल.

इन फिल्मों में भी निभा चुके है अपनी भूमिका

बता दें, योगी बाबू ‘जवान’, ‘जेलर’ और ‘अयलान’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं जिसके बाद उन्हें फैंस का भी प्यार मिला है. इसके अलावा वह मंडेला, लकी मैन और मावीरान जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वहीं एक्टर राजेंद्रन थेरी, डीडी रिटर्न्स और नान कादुवल जैसी फिल्मों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इतना ही नहीं एक्टर इन दोनों फिल्मों के अलावा मलैकोट्टई वालीबान भी 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इन फिल्मों में से कौन फैंस के बीच में जीत किसकी होती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

29 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago