देश

Ayodhya Ram Mandir: मंदिर बना तो टीका-चंदन वालों ने सरयू घाट और राम की पैड़ी से समेटा सदियों का काम, राम मंदिर के पास डाला डेरा

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में जबसे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है, हर राम भक्त उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दे रहा है. भारी भीड़ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या की ओर बढ़ी चली जा रही है. तो वहीं पुलिस-प्रशासन ने भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए बड़ी व्यवस्था की है. तो दूसरी ओर सरयू के घाटों और राम की पैड़ी के परंपरागत स्थान पर सदियों से काम कर रहे टीका-चंदन लगाने वालों ने यहां से अपना काम समेट लिया है औऱ राम मंदिर के पास ही डेरा जमा लिया है. तो दूसरी ओर राम मंदिर के साथ ही हनुमानगढ़ी में भी बड़ी संख्या में राम भक्तों के पहुंचने के कारण दोपहर से एकल मार्ग व्यवस्था प्रभावी की गई है.

मालूम हो कि सरयू घाट पर स्नान के बाद घाटों और राम की पैड़ी पर श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस परम्परा को देखते हुए बड़ी संख्या में ललाट यानी माथे पर टीका-चंदन लगाने वाले या फिर चेहरे पर श्रीराम लिखने वालों की दुकाने रहती थीं. इसी के साथ ही धार्मिक सामान बेचने वालों की भी दुकानें रहती थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे सरयू घाट से परम्परागत टीका-चंदन लगाने वाले लोग अपना काम समेट रहे हैं और इनमे से अधिकतर पुरोहित मंगलवार को ही राम मंदिर के आसपास शिफ्ट हो गए, क्योंकि राम मंदिर पर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए उमड़ पडे हैं. ऐसे में यहां पर आमदनी के आसार ज्यादा दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election-2024: इस काम के लिए नीतीश ने पीएम मोदी को कहा ‘धन्यवाद’, अटकलें तेज

मंगलवार को बदला दिखा अयोध्या का नजारा

बता दें कि रामलला के नवीन विग्रह की स्थापना होने के बाद से ही अयोध्या का पूरा नजारा बदला हुआ दिखाई दे रहा है. जहां भारी भीड़ ने राम मंदिर के सामने डेरा डाल दिया है तो वहीं अधिक आमदनी के फेर में धर्म-कर्म से जुड़े छोटा व्यवसाय करने वाले अधिकतर लोग अन्य मंदिरों व सरयू घाटों को छोड़कर राम मंदिर के पास ही जुट गई हैं. इसमें सबसे अधिक संख्या चंदन टीका लगाने वाले पुरोहितों की दिखाई दे रही है. इसी तरह पुरोहित सुदर्शन तिवारी ने बताया कि आज सरयू घाट और राम की पैड़ी पर ज्यादा भीड़ नहीं आई, लेकिन जानकारी मिली कि भोर से ही राम मंदिर पर भक्तों की कतार लग गई है तो ज्यादातर पुरोहित यहीं आ गए. इसी के साथ ही राम मंदिर के सामने रामपथ पर राम मंदिर और रामलला के छोटे प्रतिरूप व केसरिया ध्वज बेचने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है.

रामलला की प्रिंट वाली टी शर्ट भी बिक रही

तो दूसरी ओर राम मंदिर के आस-पास ही कुछ युवा रामलला की आकृति के प्रिंट वाली टी शर्ट बेचते नजर आए. इन्हे खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग आतुर दिखाई दिए. उधर हनुमानगढ़ी के आसपास भी सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त उमड़े. कहा जाता है कि राम के दर्शन हनुमान के बिना अधूरे हैं. दूसरे हनुमानगढ़ी को अयोध्या का सरकार भी कहा जाता है. इसलिए राम मंदिर के साथ ही यहां भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

59 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago