देश

UP PCS Topper 2023: सुबह थे कांस्टेबल शाम को बन गए SDM… बिजनौर के नायब तहसीलदार ने UP PCS में किया टॉप, देखें टॉपर की लिस्ट

UP PCS Topper 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS) का रिजल्ट सामने आते ही तमाम परिवारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. किसी ने नायब तहसीलदार रहते हुए यूपीपीसीएस टॉप कर लिया है तो कोई सुबह कांस्टेबल था और शाम को रिजल्ट आते ही एसडीएम बन गया. यूपी पीसीएस में सफल अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी झूम रही है तो परिवार अपने होनहार को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करा रहे हैं. बता दें कि सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने यूपी पीसीएस परीक्षा में टॉप कर जनपद का नाम किया रोशन कर दिया है. तो वहीं उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है.

बिजनौर में तैनात हैं नायब तहसीलदार के पद पर

खबर सामने आई है कि, सहारनपुर देवबंद के अग्रसेन बिहार के रहने वाले राजेश गुप्ता के पुत्र सिद्धार्थ गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस परीक्षा में टॉप कर जनपद का नाम रोशन किया है. सिद्धार्थ वर्तमान में बिजनौर में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है. यूपीपीसीएस का रिजल्ट में उन्होंने प्रदेश में टॉप किया है. सिद्धार्थ किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के इकलौते बेटे हैं. टॉपर सिद्धार्थ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उन्होंने अपनी स्कूलिंग देवबंद से की है उसके बाद दिल्ली युनिवर्सिटी से ग्रेजुशन किया था. वही पर रहते हुए तीन बार IAS की परीक्षा में भी बैठे. इसी के साथ ही सिद्धार्थ ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा है कि, बच्चों को धैर्य रखते हुए लगातार पढ़ाई करनी चाहिए. तभी सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, सीएम योगी का एक्शन प्लान लागू, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने दी ये बड़ी जानकारी

 

कांस्टेबल के बन गए अधिकारी

तो वहीं बाराबंकी जिले के रहने वाले दीपक सिंह के घर भी यूपी पीसीएस का रिजल्ट आने के बाद से ही खुशियां छाई हुई हैं. यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी करने वाले दीपक ने अपने पहले प्रयास में ही यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर ली है और पूरे प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल की है. परीक्षा में 20वीं रैंक के साथ ही दीपक डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल करने में भी कामयाब हो गए हैं. इस सम्बंध में दीपक कहते हैं कि सुबह वह वर्दी पहनकर नौकरी के लिए गए थे, लेकिन रिजल्ट आने पर पता चला कि वह एसडीएम बन गए हैं. इसको लेकर उनका पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है. बता दें कि दीपक एक मिडिल क्लास परिवार से सम्बंध रखते हैं. उनके पिता एक किसान हैं. साल 2018 में दीपक को यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी मिली थी. बावजूद इसके दीपक नहीं रुके और पढ़ाई जारी रखी. नतीजतन आज वह कांस्टेबल से डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं. दीपक कहते हैं उनको ये सफलता आसानी से नहीं मिली है. दीपक तहसील रामनगर के सेमरायं निवासी अशोक सिंह के बेटे हैं,जो कि एक किसान हैं. दीपक वर्तमान में हरदोई में पुलिस डिपार्टमेंट में तैनात हैं.

इनको मिला दूसरा स्थान

मालूम हो कि, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से पीसीएस 2023 की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ था. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आयोग की इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जहां परीक्षा में देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया है, तो वहीं दूसरे स्थान पर प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय व तीसरे स्थान पर हरदोई के स्वास्तिक श्रीवास्तव रहे हैं. उत्तर प्रदेश पीएससी ने चयनित 251 उम्मीदवारों के सूची भी जारी कर दी है. साथ ही, कुल चयनित उम्मीदवारों से 33.46 फीसदी महिलाएं भी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

5 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

29 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

47 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago