मनोरंजन

ये है वो सिंगर, जिसने आज तक गाया है सिर्फ एक ही गाना, यहां जानिए इनकी अर्श से फर्श तक की कहानी

Ranu Mondal: सोशल मीडिया ने कई लोगों की किस्मत बदल दी है और आजकल ये फेमस होने का सबसे आसान तरीका बन गया है. लोग अपनी वीडियो और पोस्ट के जरिए पॉपुलर होने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया से मिली शोहरत हमेशा के लिए नहीं रहती. इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनीं रानू मंडल, जिनकी कहानी एक वक्त सड़क से रातोंरात स्टार बनने की थी, लेकिन आज वे फिर से गुमनामी में जी रही हैं.

ये वीडियो हुआ था वायरल (Ranu Mondal)

रानू मंडल का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया, जब उनका एक वीडियो रेलवे स्टेशन पर गाते हुए वायरल हो गया था. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते रानू मंडल को सोशल मीडिया पर अपार प्रसिद्धि मिल गई. इस वायरल वीडियो ने उनकी जिंदगी बदल दी. रानू को रातोंरात फेमस कर दिया था और कुछ समय बाद बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का मौका दिया. रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना रिकॉर्ड किया, जो फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में था. यह गाना हिट हुआ और रानू ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा.

करना पड़ा था आलोचनाओं का सामना

लेकिन शोहरत पाने के बाद रानू मंडल को अपने पुराने दिनों को संभालने में मुश्किल हुई. कहते हैं ना कि शोहरत का नशा जल्द ही सिर चढ़ जाता है और ऐसा ही रानू के साथ भी हुआ. एक बार मॉल में एक फैन से बदसलूकी के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. इस घटना ने उनकी छवि को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया और उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut पर टूटा दुखों का पहाड़, नानी के निधन से शोक में डूबी एक्ट्रेस, तस्वीरों के साथ शेयर किया भावुक पोस्ट

सिर्फ एक गाने के बाद रानू मंडल का करियर खत्म हो गया. एक हिट गाने के बाद उन्होंने लंबे वक्त तक कोई काम नहीं किया और धीरे-धीरे वे गायब हो गईं. आजकल रानू मंडल फिर से अपनी पुरानी हालत में हैं और सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो वायरल होते रहते हैं. एक समय था जब लोग उन्हें एक बड़ी सिंगर के रूप में देख रहे थे, लेकिन अब वो फिर से गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

6 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

22 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago