आस्था

देवउठनी एकादशी पर तुलसी में अर्पित करें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से दिन-रात होगी तरक्की

Dev Uthani Ekadashi 2024 Upay: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत मंगलवार, 12 नवंबर को रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के बाद योगनिद्रा से जागेंगे. धार्मिक मान्यता है कि जो इस एकादशी के दिन व्रत रखता है उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है. इसके साथ ही मां लक्ष्मी का विशेष कृपा भी प्राप्त होती है. कहते हैं कि भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है. ऐसे में देवउठनी एकादशी पर उनके प्रिय तुलसी को कुछ चीजें अवश्य अर्पित करनी चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी में किन चीजों को अर्पित करना शुभ और लाभकारी रहेगा.

लाल रंग की चुनरी

शास्त्रों के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी जरूर अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में धन-वैभव की कमी नहीं होती. मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में धन-दौलत की प्राप्ति होती है. सुख और ऐश्वर्य का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

पीले धागे

देवउठनी एकादशी के दिन पीले धागे (कलावे) में 108 गांठ लगाकर उसे तुलसी के गमले में बांध दें. ऐसा करने के बाद तुलसी के सामने प्रार्थना करें. माना जाता है कि देवउठनी एकादशी के दिन ऐसा करने से तुलसी माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

लाल कलावा

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी को लाल रंग का कलावा चढ़ना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन की हर मनोकामना पूर्ण होती है. साथ ही साथ मां लक्ष्मी और श्रीहरि की कृपा बनी रहती है.

कच्चा दूध

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी पर कच्चा दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने के बाद तुलसी माता से अपनी सुख-समृद्धि की कामना करें.

11 तुलसी के पत्ते

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को 11 तुलसी के पत्ते अर्पित करें. जिन लोगों की शादी में देरी हो रही है या विवाह नहीं हो पा रहा है उन्हें ये उपाय जरूर करना चाहिए. कहा जाता है कि देवउठनी एकादशी के दिन यह उपाय करने से शीघ्र विवाह का योग बनता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

37 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

53 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago