बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गांजा तस्करी का नया तरीका सामने आया है. अब, तस्कर एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस से 78 किलो गांजा बरामद किया.
यह कार्रवाई हरपुर थाना क्षेत्र के बड़वा पेट्रोल पंप के पास की गई, जहां एक एंबुलेंस में नेपाल से गांजे की खेप छिपाकर लाई जा रही थी. पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को रोका और तलाशी लेने पर 78 किलो गांजा बरामद किया.
इस दौरान मौके से तीन गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल के हरदिया गांव निवासी जाकिर खान, कादर खान और आशुतोष कुमार के रूप में हुई.
बताया गया कि तीनों शातिर लंबे समय से गांजे की तस्करी में संलिप्त रहे हैं और पुलिस को इनकी तलाश थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर यह छापेमारी की गई. बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है.
पुलिस ने गांजा और एंबुलेंस को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में आरोपियों ने नेपाल से गांजा लाकर बिहार और अन्य राज्यों में सप्लाई करने की बात स्वीकार की.
पुलिस के मुताबिक, जिस एंबुलेंस से गांजा बरामद किया गया है, वह सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में मरीजों को लाने और ले जाने का काम करती है. चालक आशुतोष मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. चालक के पास से उसका पहचान पत्र भी मिला है.
पुलिस लगातार जिले में तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है. मोतिहारी में इस तरह की यह तीसरी बड़ी बरामदगी है, जिससे साफ है कि तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर तस्करी को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबों पर लगातार पानी फिर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…