देश

वैश्विक दक्षिण के लिए सतत विकास का नेतृत्व कर रहा है भारत: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत एक अग्रणी उभरती हुई अर्थव्यवस्था और वैश्विक मंच पर प्रभाव पैदा करने वाले देश के रूप में न केवल अपने लिए, बल्कि उन सभी देशों के लिए परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है जो समान विकास की आकांक्षाएं रखते हैं.

वह ब्राजील में आयोजित ‘गवर्नर्स सेमिनार’ को संबोधित कर रही थीं, जिसका विषय था “ग्लोबल साउथ के लिए सतत विकास के वित्तपोषण की चुनौतियां”. उन्होंने कहा कि सतत विकास के लिए फंडिंग केवल संसाधन जुटाने का मामला नहीं है, बल्कि यह निष्पक्षता, विश्वास और नेतृत्व के निर्माण से भी जुड़ा है.

भारत के लिए विकास की गति बढ़ाना जरूरी है- सीतारमण

सीतारमण ने कहा कि भारत के लिए विकास की गति बढ़ाना जरूरी है ताकि करोड़ों लोगों को आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें. साथ ही, उन्होंने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों जैसे हीटवेव, जल संकट और चरम मौसम की घटनाओं पर भी चिंता जताई. उन्होंने बताया कि भारत ‘नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन’ और राज्य स्तरीय जलवायु योजनाओं के जरिए इन मुद्दों को हल करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है.

असली चुनौती विकास और स्थिरता के बीच नीतियां बनाने की है- वित्त मंत्री

वहां वित्त मंत्री ने आगे कहा “असली चुनौती विकास और स्थिरता के बीच चयन करने की नहीं है, बल्कि ऐसी नीतियां बनाने की है जो समावेशी विकास को बढ़ावा दें और सतत विकास को मजबूती दें, खासकर उभरते बाजारों और विकासशील देशों के साथ साझेदारी में मजबूती दें.

डिजिटल और वित्तीय समावेशन की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद विकासशील देशों में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के लिए वित्तपोषण का अंतर सालाना 4.2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है, जो वैश्विक महत्वाकांक्षाओं और जमीनी हकीकत के बीच बढ़ती खाई को दर्शाता है.

सीतारमण ने भारत की डिजिटल और वित्तीय समावेशन की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि UPI, आधार और जनधन जैसी योजनाओं ने अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाई हैं. साथ ही, ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट फाइनेंस के क्षेत्र में भारत ने सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड, ESG डिस्क्लोजर और टैक्सोनॉमी जैसे कदमों से एक मजबूत नींव तैयार की है.

उन्होंने ये भी कहा कि भारत एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां एक अरब लोगों की उम्मीदें और तेजी से बदलते पर्यावरण की जरूरतें एक साथ मिल रही हैं. भारत ने यह दिखाया है कि पैमाना और गति एक साथ कैसे काम कर सकते हैं.

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

3 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

15 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

33 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

33 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

33 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

33 minutes ago