उर्फी जावेद
Urfi Javed: उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया में फैशन और ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. उर्फी जावेद अपने स्टाइल, फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं.
वह हर दिन अपने कपड़ों के साथ नए-नए प्रयोग करती हैं. बीते दिन उर्फी ने जानकारी दी थी कि वह अपनी नई ड्रेस की तैयारी कर रही हैं, जिसके बाद से उनके लुक को देखने के लिए फैंस बेताब थे. वहीं, अब उर्फी का नया लुक सामने आ चुका है.
आए दिन वह अपने आउटफिट्स के साथ कोई न कोई ऐसा नया एक्सपेरिमेंट करती हैं कि जिसे देखने वालों की आंखें खुली रह जाती हैं. अब एक बार फिर से उर्फी जावेद ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है.
बता दें कि अब तक लोग सूत की बोरी से लेकर ब्लेड, लोहे की चेन, बिजली के तार से लेकर मोबाइल सिम तक से बने आउटफिट में उनको देख चुके हैं. अब उर्फी ने एक बार फिर से बोल्डनेस की हदें पार करते हुए कपड़ों की जगह अपने शरीर पर सिर्फ मोबाइल लगाकर फोटो पोस्ट किया है.
उर्फी को रॉयल ब्लू कलर की पैंट्स और ब्लेजर में देखा जा सकता है. हालांकि उर्फी ने टॉप के बजाए 2 मोबाइल से अपने शरीर को ढंका हुआ है. अपने इंस्टाग्राम से इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘पूरी तरह चार्ज’. यूजर्स इस बार भी उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा- कार्टून की कमी नहीं है हमारे देश में इसी तरह से दूसरे ने लिखा- अब ये कौन सी पागलपंती है, हद हो गई, अब तो कोई इसे देश से बाहर निकालो. इसके अलावा कई यूजर्स भद्दे कमेंट भी करते दिखे.
सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली उर्फी अब एक बार फिर से टीवी पर धमाल मचाने आ रही हैं. दरअसल उर्फी जावेद एमटीवी के चर्चित रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में नजर आने वाली हैं. हाल ही में इस शो का प्रोमो शेयर किया गया था. जिसमें उर्फी को बोल्ड अंदाज में एंट्री लेते देखा जा सकता है.
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…
UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी…
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…