देश

Meerut: हिंदू नाम बताकर दोस्ती की फिर बनाए संबंध, सामने आया सच तो श्रद्धा जैसे टुकड़े-टुकड़े करने की दी धमकी

उत्तरप्रदेश के मेरठ से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शख्स पर गंभीर आरोप लगाए है. युवती ने एसएसपी (SSP) कार्यालय पहुंचकर शिकायत की दर्ज कराई कि एक शख्स ने अपने को हिंदू बता कर उसको अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद कई सालों तक अवैध संबंध बनाए, जिसके बाद युवती को सच्चाई का पता चला तो लड़के ने दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड की तरह उसके भी कई टुकड़े करने की धमकी दे डाली. युवती ने आरोप लगाया कि लड़के ने लाखों रुपये की ठगी भी की.

2 साल पहले हुई थी मुलाकात

बता दें कि मामला पूरा मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र का है. यहां एक लड़की अपना बुटीक का काम करती थी. लड़की ने एसएसपी ऑफस पहुंच कर बताया कि करीब दो साल पहले उसकी एक युवक से मुलाकात हुई थी. युवक ने अपना नाम टिंकू उर्फ शिवम बताया. जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई ओर वो उस लड़के से प्यार करने लगी. इसके फायदा उठाकर लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उससे लाखों के रुपए भी लूट लिए.

छानबीन में पता चली सच्चाई

लडकी ने आगे बताया कि जब उसने टिंकू से शादी करने के लिए कहा तो वो लापता हो गया और लड़की से बात ही करना बंद कर दिया. जिसके बाद लड़की छानबीन की तो पता चला और हकीकत सामने आई. जिससे लड़की हक्का बक्का रह गई. टिंकू नाम बताने वाला शख्स मुस्लिम निकला. ये सब देखकर लड़की के रौंगटे खड़े हो गए. उसने जब युवक से सवाल जवाब किए तो शख्स ने उसका श्रद्धा जैसा हाल करने की धमकी दे दी. जिसके बाद लड़की एसएसपी ऑफिस पहुंच कर उसकी शिकायत की.

लड़के का असली नाम मुजम्मिल

लड़की ने फर्जी टिंकू के बारे में बताया कि उसका असली नाम मुजम्मिल है और उसने धोके से धर्म बदलकर उससे दोस्ती कर ली, जिसके बाद वो मेरे साथ 2 साल तक दुष्कर्म करता था. वो बस एक ऑटो चलाता है. जबकि मेरी बुटीक शॉप है. इतना ही नहीं उसने मेरे 8 से 9 लाख रुपए तक लूट लिए. लड़की की शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए है. मामले की जांच जारी है.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

41 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

27 minutes ago