यूटिलिटी

Reliance Jio Plan: अनलिमिटेड कॉल, डेटा और वैलिडिटी 23 दिन…महज 75 रुपये में जियो लेकर आया नया प्लान

Jio Cheap recharges: रिलायंस जियो के पास अपने उपभोक्ताओं के लिए हमेशा से किफायती प्लान्स मौजूद रहे हैं. जियो अपने 4G फोन यूज़र्स के लिए कम दामो में अनलिमिटेड कॉल के साथ मैसेज करने का प्लान ऑफर करती है. आज हम जियो के तीन सबसे सस्ते पैकों के बारे में जानेंगे. जियो अपने ग्राहकों को सबसे कम 75 रुपये में प्लान ऑफर करती है.

75 रूपए का प्लान-

जियो ने 75 रुपये का एक नया प्लान पेश किया है. टेल्को द्वारा अपने एंट्री-लेवल 39 रुपये और 69 रुपये के प्लान को बंद करने के कुछ ही समय बाद जियो ने ये प्लान लांच किया. जियो  के उपयोगकर्ताओं के लिए बाय -1, गेट -1 ऑफर भी है. जियो का नया 75 रुपये का प्लान प्रति दिन 100MB डेटा  ,किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल, प्रति दिन 50SMS और इस पैक में ग्राहकों को जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाता है. यह योजना बिना किसी और लागत के अतिरिक्त 200MB डेटा भी प्रदान करती है. यह  योजनाएं केवल उन उपयोगकर्ताओं के लिए लागू होती हैं जिनके पास जियो का फोने  है.

जियो का 91 वाला प्लान-

जियो के नए प्रीपेड प्लान 1 दिसंबर से लागू होंगे, इसलिए ग्राहकों के पास मौजूदा कीमतों पर प्लान लेने के लिए अभी भी दो दिन बाकी हैं. जियो ने 79 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 91 रुपये कर दिया गया है, लेकिन समान फायदे मिलते हैं. प्लान में 3GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 50 एसएमएस मिलते हैं. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस पैक में ग्राहकों को जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है.

यह भी पढ़ें-Business: मालामाल कर देगी रबड़ की खेती, 40 साल तक होगी तगड़ी कमाई

जियो के 125 का प्लान-

यह प्लान प्रतिदिन 0.5GB डेटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल प्रदान करता है. इसका मतलब ग्राहक को कुल 11.5 जीबी इन्टरनेट की सुविधा मिलेगी इसके अलावा आपको 23 दिनों की वैधता के साथ 300 एसएमएस संदेश मिलते हैं और साथ ही जियो ऐप सुइट का एक्सेस भी मिलता है. इस पैक में ग्राहकों को जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

14 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

5 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago