उर्मिला मातोंडकर शादी के आठ साल बाद पति से ले रहीं तलाक
Urmila Matondkar: 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. इस बीच उर्मिला मातोंडकर अपने निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी 8 साल की शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है. उर्मिला अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने वाली हैं. एक्ट्रेस ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी लगाई है.
उर्मिला मातोंडकर से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक्ट्रेस ने अपने 10 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने के लिए मुंबई की एक अदालत में अर्जी दायर की है. उर्मिला अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं. उधर, कोर्ट से जुड़े एक सूत्र से पता चला है कि उर्मिला मातोंडकर ने बहुत सोचने और समझने के बाद पति मोहसिन से अलग होने का फैसला लिया है. हालांकि, दोनों के तलाक के पीछे की असली वजह क्या है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. लेकिन, कहा जा रहा है कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर का तलाक उनकी आपसी सहमति से नहीं हो रहा है.
मोहसिन मुंबई में अपने मॉडलिंग करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, उसी दौरान उनकी मुलाकात पहली बार उर्मिला से हुई थी. साल 2014 में मनीष मल्होत्रा की भतीजी रिद्धि मल्होत्रा की शादी में उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाकात हुई थी. मोहसिन की तरफ से यह पहली नजर का प्यार था. फिर, वे एक-दूसरे से मिलने लगे और धीरे-धीरे अच्छे दोस्त बन गए.
उर्मिला पर पूरी तरह फिदा मोहसिन ने उनसे शादी करने का मन बना लिया. वहीं दूसरी ओर उनकी दोस्ती भी धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी थी. आख़िरकार मोहसिन ने ही सबसे पहले उर्मिला को प्रपोज़ किया था, लेकिन वह इसे स्वीकार करने में थोड़ी झिझक रही थीं. लेकिन बिजनेसमैन ने हार नहीं मानी. वह फिल्मी अंदाज में भी उर्मिला को रिझाते रहे.
बता दें, कि उर्मिला मातोंडकर ने 4 फरवरी, साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी. मोहसिन उम्र में एक्ट्रेस से 10 साल छोटे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. ये कॉमन फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हैं. बताया जाता है कि डिजाइनर ने ही उर्मिला और मोहसिन को मिलवाया था.
यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. 2016 में उर्मिला और मोहसिन शादी के बंधन में बंध गए थे. दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है. इसके बावजूद इस जोड़े ने रिश्ते को मजबूत बनाए रखा. लेकिन अब उनकी तलाक की खबरों ने बहुत से लोगों को हैरान कर दिया है.
मोहसिन अख्तर मीर असल में कश्मीर से आए बिजनेसमैन और मॉडल हैं. 21 साल की उम्र में वो कश्मीर से मुंबई आए थे. उनका सपना बॉलीवुड में कुछ करने का था. 2009 में आई फिल्म ‘इट्स अ मैन्स वर्ल्ड’ से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें ‘लक बाय चांस’, ‘मुंबई मस्त कलंदर’ और ‘बीए पास’ जैसी फिल्मों में देखा गया था. बाद में उन्होंने एक्टिंग छोड़ बिजनेस की दुनिया में ही रहने का फैसला किया था.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…