यूटिलिटी

बेटियों के लिए बेस्ट है ये योजना, सरकार दे रही इतने हजार रुपये का फायदा, जानें आवेदन का प्रोसेस

Kanyashree Yojana: सरकार की ओर से कई सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं. खासतौर पर महिलाओं और बेटियों के लिए सरकार आए दिन लाभकारी योजनाओं की घोषणा करती ही रहती है और ये योजनाएं महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती हैं.

इसी तरह की एक स्कीम पश्चिम बंगाल सरकार चलाती है जिसे कन्याश्री प्रकल्प योजना के नाम से जाना जाता है. कन्याश्री प्रकल्प योजना को पश्चिम बंगाल सरकार ने 8 मार्च 2013 को शुरू किया था. यह स्कीम शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चियों के बाल विवाह को भी रोकने में सहायक है.

क्या है कन्याश्री योजना?

कन्याश्री योजना के तहत सेकंडरी और हायर सेकंडरी क्लास में लड़कियों के एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है. इसके साथ ही कन्याश्री प्रकल्प योजना से खेल और वोकेशनल प्रोग्राम के लिए लड़कियों की मदद भी की जाती है. कन्याश्री प्रकल्प योजना के तहत जो रकम भेजी जाती है उसे सीधे ही पात्र लड़कियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है. इस योजना के तहत 2013-14 में स्कॉलरशिप की अधिकतम राशि 500 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है.

योजना के तहत मिलते हैं इतने रुपये

13 से 18 साल तक की अविवाहित लड़कियों को यह रकम दी जाती है. इसके तहत लड़कियों को 8वीं से 12वीं क्लास में होना जरूरी है. पहले इस योजना में केवल 8वीं से 12वीं तक की लड़कियां ही शामिल थीं लेकिन 2017 यह योजना को पोस्ट ग्रेजुएट लड़कियों के लिए भी है. इस योजना के तहत 18 साल की लड़कियों को अधिकतम 25 हजार रुपये दिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ेगी सैलरी! सरकार का ऐलान

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना का लाभ लेने के लिए लड़की वेस्ट बंगाल की निवासी होनी जरूरी है. यह स्कीम 1,20,000 रुपये की अधिकतम आय वाली फैमिली के 13 से 18 साल की उम्र तक की लड़कियों को ही मिलती है. सालाना आय का ये कैप उस लड़की पर लागू नहीं होता जिसने माता-पिता दोनों को खो दिया है या 40% या इससे ज्यादा फिजिकली चैलेंज्ड है. इसके लिए लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट, लड़की के अनमैरिड होने का प्रूफ, फैमिली की इनकम 1,20,000 रुपये का प्रूफ, बैंक पासबुक जिसमें बच्ची का नाम, पता और अकाउंट नंबर होना जरूरी है.

क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

  • अगर आप इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आप अपने स्कूल से एप्लीकेशन फॉर्म लेकर पूरी जानकारी भरकर अप्लाई कर सकते हैं.
  • पात्र पाए जाने पर योजना की रकम सीधे खाते में भेज दी जाती है. इस योजना के लिए www.wbkanyashree.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.
  • अगर कोई छात्रा अपनी छात्रवृत्ति का नवीनीकरण करवाना चाहती है, तो प्रक्रिया वही रहेगी जो नए छात्रों के लिए है. उसे सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
  • हालांकि, कन्याश्री योजना आवेदन नवीनीकरण के लिए आय प्रमाण पत्र की कोई जरूरत नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

7 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

15 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

17 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

30 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

56 minutes ago