देश

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान शुरू; पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने लोगों से बड़ी तादाद में वोटिंग की अपील की

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राज्य की 26 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से बड़ी तादाद में मतदान करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग है। सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वे अपना वोट जरूर दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन!”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से राज्य को आतंकवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ” जम्मू-कश्मीर के दूसरे चरण में मतदान के लिए जा रहे सभी मतदाताओं से आतंकवाद मुक्त व विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। एक ऐसी सरकार के लिए रिकॉर्ड मतदान करें, जो जम्मू-कश्मीर के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य, वंचितों व महिलाओं के अधिकार व यहां के विकास के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करे। आज लोकतंत्र को मजबूत करने और जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए वोट करें।”

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से अत्यधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए एक्स पर कहा, “आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान कर रहे समस्त मतदाताओं विशेषकर युवा साथियों से अत्यधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। आपका प्रत्येक मत यहां सेवा, सुशासन व विकास का स्थापना करने के साथ भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अराजकता से मुक्त करेगा। जम्मू-कश्मीर में निरंतर पुष्पित होता लोकतंत्र हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। इस चुनाव में जन-जन की सहभागिता जम्मू-कश्मीर के सुनहरे भविष्य का पथ प्रशस्त करेगा।”

आईएएनएस

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago