उर्वशी रौतेला का डांस वायरल
Urvashi Rautela Birthday Celebration: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने पहनावे को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. इस बीच एक बार फिर उनकी एक ड्रेस ने सबको हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन की पार्टी से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी के साथ डांस करती नजर आईं. अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने हीरे जड़ी पोशाक पहन रखी है.
इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरी के साथ अपने 31वें जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आईं. रौतेला अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘दबीबी दबीबी’ पर झूमती कैमरे में कैद हुईं. एक्ट्रेस ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की पोशाक- असल हीरे से जड़ी.”इससे पहले उर्वशी रौतेला दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के हाई-वोल्टेज मैच में भी शामिल हुईं, अभिनेत्री को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में जन्मदिन से पहले सरप्राइज भी मिला.
उर्वशी रौतेला को स्टाफ की ओर से लाल चेरी का बर्थडे केक मिला. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर केक के साथ पोज देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन के सरप्राइज के लिए शुक्रिया.” वहीं, ओरी ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत-पाक मैच के दौरान स्टैंड में उर्वशी रौतेला के साथ ‘दबीबी दबीबी’ गाने पर डांस करते नजर आए. ओरी ने कैप्शन में लिखा, “भारत-पाक मैच में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय.”
2021 में भी रौतेला को डायमंड ड्रेस पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. पोशिओ एन्ड स्कारलेट द्वारा 5 लाख रुपये की बेबी पिंक ड्रेस पहने देखा गया, जिसमें डायमंड जड़ी कोल्ड शोल्डर क्रॉप टॉप और मिनीस्कर्ट ने सबका ध्यान खींचा था.
उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ सिनेमाघरों के बाद अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. बॉबी कोल्ली के निर्देशन में बनी ‘डाकू महाराज’ में उर्वशी रौतेला के साथ नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ चांदनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेडेकर, शाइन टॉम चाको, विश्ववंत दुद्दुमपुडी, आडुकलम नरेन और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं. प्रसिद्ध संगीतकार एस थमन ने अपने संगीत से सजाया है. ‘डाकू महाराज’ संक्रांति के दौरान 12 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…
सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की मांग…
रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…
Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…