बॉलीवुड फिल्मों के विलेन
Gabbar Film: 1975 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले तो हर किसी को याद ही होगी. फिल्म के किरदार जैसे ठाकुर, जय-वीरू, बसंती, गब्बर, सांबा, कालिया आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है. खासकर गब्बर का किरदार जिसे अमजद खान ने निभाया था. फिल्म में गब्बर बने अमजद खान के कितने आदमी थे? ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर, तो अब गोली खा… जैसे डायलॉग भी दर्शकों की जुबान पर आजतक हैं. ऐसे में आज अजमद खान के बिना गब्बर की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए अजमद खान पहली पसंद नहीं थे.
आखिर क्यों शोले’ में काम करने से किया था इनकार?
फिल्म में गब्बर की भूमिका के लिए डैनी डेन्जोंगपा पहली पसंद थे. मेकर्स ने डैनी को गब्बर के रोल का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने ढेरों फिल्मों में विलेन का किरदार निभाए हैं अगर वो गब्बर का रोल कर लेते तो उनके नाम एक और आइकॉनिक किरदार जुड़ जाता. आज यानी 25 फरवरी को डैनी डेन्जोंगपा का बर्थडे है. वो अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ‘शोले’ में काम करने से क्यों इनकार कर दिया था.
फिरोज खान की फिल्म बनी वजह
दरअसल, उनके ये रोल न करने के पीछे की वजह शोले से दो महीने पहले रिलीज हुई फिल्म ‘धरमात्मा’ थी, जिसे फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था. डायरेक्शन के साथ-साथ फिरोज खान इस फिल्म में बतौर हीरो भी नजर आए थे. जब डैनी को ‘शोले’ का ऑफर मिला था उस समय वो फिरोज खान की इस फिल्म पर काम कर रहे थे. बिजी होने की वजह से उन्होंने गब्बर के रोल के लिए मना कर दिया था. कुछ और एक्टर्स को भी इस रोल की पेशकश मिली थी. आखिर में अमजद खान ने इस किरदार को निभाया.
यह भी पढ़ें: भारत की जीत पर अनुष्का शर्मा ने पति Virat Kohli पर कुछ यूं लुटाया प्यार, उर्वशी समेत झूम उठा पूरा बॉलीवुड
210 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
डैनी डेन्जोंगपा का नाम इंडियन सिनेमा के दिग्गज एक्टर्स में शामिल हैं. साल 1971 में ‘जरूरत’ के नाम से एक फिल्म आई थी. इसी पिक्चर के जरिए उन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था. उसके बाद उन्होंने अपने करियर में 210 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. ज्यादातर पिक्चर्स में उन्हें विलेन के रोल में ही देखा गया.
क्या है शोले की कहानी?
बता दें कि फिल्म शोले दो मुजरिमों ‘जय और वीरू’ की कहानी थी, जिन्हें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने निभाया था. ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार) पुलिस वाले होते हैं, जिनके हाथ गब्बर काट देता है और उनके परिवार को मार देता है. गब्बर से बदला लेने के लिए ठाकुर जय और वीरू को गांव में लाते हैं. फिल्म में हेमा मालिनी, जया बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
