Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan
Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इस दिवाली अपने फैंस को बेहद खास तोहफा दिया है. लंबे समय से अपने नन्हे बेटे को लाइमलाइट से दूर रखने वाले कपल ने पहली बार बेटे विहान का चेहरा दिखाया. दिवाली के मौके पर दोनों ने फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें नन्हे विहान की क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की नजरें छोटे राजकुमार पर टिक गईं. खास बात यह रही कि विहान अपने मम्मी-पापा के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए.
विक्की और कैटरीना के बेटे विहान का देसी अंदाज इस फैमिली फोटो की सबसे बड़ी हाईलाइट रहा. नन्हे विहान ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना, जिसके साथ ब्राइट येलो कलर की खूबसूरत हाफ जैकेट कैरी की. जैकेट पर डायमंड शेप के जियोमेट्रिक पैटर्न बने हुए थे, जो उनके लुक को ट्रेडिशनल के साथ रिच टच दे रहे थे. छोटे से नवाब का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया.
दिवाली के लिए कैटरीना कैफ ने पीले रंग का खूबसूरत सूट चुना. फुल चूड़ीदार स्लीव्स और राउंड नेकलाइन वाले इस कुर्ते पर गोल्डन टोन की हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई थी. नेकलाइन और स्लीव्स पर बारीक थ्रेडवर्क, छोटे-छोटे मोटिफ्स और खूबसूरत एम्बेलिशमेंट्स नजर आए. कुर्ते पर जगह-जगह बनी बूटी और मैचिंग बॉर्डर वाला दुपट्टा उनके लुक को और भी खास बना रहा था. कैटरीना का यह सिंपल लेकिन एलिगेंट देसी अंदाज दिवाली फैशन के लिए परफेक्ट नजर आया.
वहीं, विक्की कौशल भी ट्रेडिशनल लुक में काफी हैंडसम नजर आए. उन्होंने आइवरी शेड का कुर्ता-पजामा पहना, जो कैटरीना और विहान के आउटफिट के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था. तीनों के कपड़ों में पीले, सफेद और आइवरी रंगों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला.
विक्की, कैटरीना और विहान की इस तस्वीर में सिर्फ नन्हे मेहमान की क्यूटनेस ही नहीं, बल्कि फैमिली फैशन गोल्स भी देखने को मिले. तीनों ने कलर को-ऑर्डिनेटेड ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनकर दिवाली के जश्न को खास बना दिया. बेटे विहान की पहली झलक ने इस त्योहार की खुशियों को फैंस के लिए भी यादगार बना दिया.
भारत एक्सप्रेस
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…
पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…
Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…