मनोरंजन

1 ही दिन में 2 बार शादी करेंगे रश्मिका-विजय, 4 मार्च को हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

ViRash Wedding: साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लंबे समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रहने के बाद, अब यह जोड़ी अपने जीवन की नई पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस के बीच इस शादी को लेकर जबरदस्त क्रेज है और हो भी क्यों न, आखिर ‘ViRash’ की जोड़ी का इंतजार लाखों लोग सालों से कर रहे थे.

उदयपुर में दो रस्मों से होगी शादी

विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के लिए झीलों के शहर उदयपुर को चुना है. खबर है कि 26 फरवरी को दोनों सितारे सात फेरे लेंगे. इस शादी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक ही दिन में दो अलग-अलग संस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा. सुबह के वक्त विजय के परिवार की परंपरा के अनुसार तेलुगू रीति-रिवाजों से शादी संपन्न होगी, वहीं शाम को रश्मिका के कोडावा स्टाइल में रस्में निभाई जाएंगी. यह वाकई एक खूबसूरत अहसास होगा जब दो अलग-अलग परंपराएं एक साथ मिलेंगी.

सिर्फ करीबी लोग होंगे शामिल

इतने बड़े स्टार्स होने के बावजूद विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को बेहद निजी रखने का फैसला किया है. शादी में न तो कोई फिल्मी सितारा दिखेगा और न ही मीडिया का जमावड़ा. इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा करते हुए उन्होंने अपने प्रशंसकों को ‘विरोश’ नाम देने के लिए शुक्रिया कहा और अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ बताया है.

ये भी पढ़ें- हैदराबाद में शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन हुए भावुक; कल्कि 2898 AD के सेट पर 39 साल बाद मिले कमल हासन

4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन

शादी की रस्मों के बीच दोनों परिवारों ने खूब मस्ती की. बताया जा रहा है कि एक अनोखा प्री-वेडिंग क्रिकेट मैच भी खेला गया, जिसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों के घरवालों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

जो फैंस सितारों को देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उनके लिए 4 मार्च की तारीख खास होने वाली है. हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक आलीशान रिसेप्शन रखा गया है. इस पार्टी में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े नामों के शामिल होने की चर्चा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago