Donald Trump On Operation Sindoor: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि यदि उन्होंने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मारे जा सकते थे और हालात बेहद भयावह हो जाते. उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छिड़ गई है.
अपने संबोधन में ट्रंप ने मई 2025 में हुए भारत-पाक संघर्ष और भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान स्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही थी. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर युद्ध को रुकवाया. ट्रंप के मुताबिक, “अगर मैं शामिल नहीं होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मर जाते.”
ट्रंप ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने उनसे बातचीत में बताया था कि अगर अमेरिकी हस्तक्षेप नहीं होता तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती थी. ट्रंप ने दावा किया कि स्थिति इतनी गंभीर थी कि करोड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी. हालांकि, ट्रंप के इन दावों पर भारत या पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन किसी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इस तरह का खुला दावा कूटनीतिक हलकों में असामान्य माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान घरेलू राजनीति के लिहाज से भी अहम हो सकता है, क्योंकि वह अपने नेतृत्व और वैश्विक प्रभाव को रेखांकित करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: नए टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नई रणनीति में ट्रंप, भारत के निर्यात पर खतरा
फिलहाल, ट्रंप के इस बयान ने दक्षिण एशिया की राजनीति और अमेरिका की भूमिका को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. आने वाले दिनों में इस पर दोनों देशों की आधिकारिक प्रतिक्रिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का रुख अहम रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…