मनोरंजन

विकास खन्ना ने कहा: मैं हर दिन मनाता हूं मदर्स डे, मां ने सिखाया मेहमान ही सबसे बड़ा धन

Mothers Day 2025: सेलिब्रिटी शेफ और लेखक विकास खन्ना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके लिए मदर्स डे एक दिन तक सीमित नहीं है, वह मां के लिए इसे हर दिन मनाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें सीख दी थी कि घर आया हर मेहमान संपत्ति या धन की तरह होता है.

शेयर पोस्ट में विकास खन्ना ने खूबसूरत और भावनाओं से भरा नोट भी लिखा. उन्होंने बताया, “मेरे लिए, मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं है, मैं इसे हर दिन मनाता हूं.” उन्होंने बताया, “मैंने 16 साल की उम्र में ही खाना बनाना शुरू कर दिया था. 16 साल की उम्र में मैं बुकिंग और खरीदारी से लेकर खाना पकाने और सफाई तक सब कुछ संभालता था. लेकिन इन सबके पीछे खड़ी रहती थी मेरी मां. वह कड़ी मेहनत, धैर्य और शांत तरीके से मेरी मास्टरक्लास में शामिल होती थीं.”

उन्होंने आगे बताया, “मुझे नहीं पता था, मगर चुपचाप मां मुझे गाइड करती थीं. मैंने उन्हें सुबह-सुबह सब्जी मंडी में विक्रेताओं से मोलभाव करते, अपनी मोपेड पर गैस सिलेंडर ले जाते, सीवेज पाइप साफ करते और शालीनता और गरिमा के साथ मेहमानों की सेवा करते देखा है. उन्होंने मुझे सिर्फ रसोई में खाना बनाना ही नहीं सिखाया, बल्कि जीवन जीना भी सिखाया. जब भी मैं दुकान पर आई पंजाबी आंटियों से खाने को लेकर मोलभाव करने में फंस जाता था, तो वह मुझे धीरे से याद दिलाती थीं कि “मेहमान ही सबसे बड़ा धन है. अगर आप उनका दिल जीत लेते हैं, तो आप जीत चुके हैं.”

उन्होंने आगे बताया, “वह अक्सर दूर से मुझे देखती थीं कि मैं मेहमानों को कैसे हैंडल कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि मेरी मां अमृतसर से अब भी मुझे देख रही होंगी.”

इससे पहले विकास ने फैंस को अपना एक किस्सा सुनाया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह बचपन में क्लबफुट से पीड़ित थे. उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में फैंस को बताया. क्लबफुट एक ऐसी बीमारी है, जिसके कारण उन्हें बचपन में टेढ़े पैरों की समस्या से जूझना पड़ा था. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खन्ना ने बताया कि किस तरह से उन्हें बचपन में टेढ़े पैरों की वजह से दौड़ने और अन्य काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. इस समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने क्लबफुट सर्जरी भी करवाई थी.

विकास खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीरें शेयर करते हैं और उनके प्रति अपना गहरा प्यार और प्रशंसा व्यक्त करते रहते हैं. उनके पोस्ट उनके बॉंड को उजागर करते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो शेफ विकास खन्ना हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो में जज के रूप में नजर आए थे. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अभिनेता गौरव खन्ना ने जीता है.

ये भी पढ़ें: किसे रोज प्रपोज करते थे यश चोपड़ा? एक्ट्रेस मुमताज ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

5 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

37 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

47 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

1 hour ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

2 hours ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

2 hours ago