खेल

बड़ी खबर: 2026 के जापान एशियाई खेलों में फिर शामिल होगा क्रिकेट

Asian Games: एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने क्रिकेट को 2026 के ऐची-नागोया एशियाई खेलों में बनाए रखा है, जो जापान में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक आयोजित होंगे. मैच ऐची प्रीफेक्चर में खेले जाएंगे, लेकिन सटीक स्थल का चुनाव अभी भी नहीं हुआ है.

ओसीए ने कहा, “खेल कार्यक्रम के बारे में नवीनतम फैसला 28 अप्रैल सोमवार को नागोया सिटी हॉल में एआईएनएजीओसी बोर्ड की 41वीं बैठक में लिया गया. इसमें क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी गई है.”

यह चौथा मौका होगा जब क्रिकेट एशियाई खेलों में शामिल होगा. पहले दो अवसरों – 2010 के ग्वांगझू और 2014 के इंचियोन में इन खेलों को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया था. लेकिन जब क्रिकेट को 2023 के एशियाई खेलों में शामिल किया गया, तो मैचों को टी20 अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया था.

2023 में पुरुषों की श्रेणी में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था, जबकि अफगानिस्तान ने रजत और बांग्लादेश ने कांस्य पदक जीता था. महिलाओं की श्रेणी में भारत और बांग्लादेश ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे, जबकि रजत पदक श्रीलंका के पास गया था. दोनों श्रेणियों में भाग लेने वाले अन्य देशों में पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव, मंगोलिया, हांगकांग, जापान, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया की टीम शामिल थी.

टी20 क्रिकेट 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भी छह-टीम प्रतियोगिता के रूप में पुरुषों और महिलाओं दोनों श्रेणियों में शामिल होगा. हालांकि, क्वालिफिकेशन मानदंडों को लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: नरेन और चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी ने किया कमाल, कोलकाता ने दिल्ली को 14 रनों से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

6 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

16 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

47 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

1 hour ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

1 hour ago