सोमनाथ भारती
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती को वर्ष 2014 के चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में बचाव पक्ष की ओर से साक्ष्य पेश करने की अनुमति दे दी है. यह अनुमति विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने द्वारा दी गई, जिन्होंने भारती को सात वीडियो क्लिप और अन्य दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखने की इजाज़त दी है.
सोमनाथ भारती द्वारा पेश की जाने वाली वीडियो क्लिप्स में कथित तौर पर दिल्ली के मालवीय नगर स्थित खिड़की एक्सटेंशन क्षेत्र में वेश्यावृत्ति से संबंधित मीडिया रिपोर्ट और भारती के विरोध में किए गए प्रयासों को दर्शाया गया है. इन साक्ष्यों का उद्देश्य भारती की मंशा और भूमिका को स्पष्ट करना है.
यह अनुमति भारती द्वारा दायर उस अपील के बाद दी गई है, जिसमें उन्होंने नवंबर 2024 में मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा उनकी अर्जी खारिज किए जाने को चुनौती दी थी. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें साक्ष्य पेश करने की इजाज़त नहीं दी थी, जिसे अब विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया है.
यह मामला वर्ष 2014 की एक अफ्रीकी महिला की शिकायत पर आधारित है. महिला ने आरोप लगाया था कि 15-16 जनवरी, 2014 की रात कुछ अज्ञात लोग उसके किराए के मकान पर आए, उसे धमकाया, शारीरिक उत्पीड़न किया, और नस्लीय टिप्पणियां कीं. महिला ने यह भी कहा कि उसे देश छोड़ने की धमकी दी गई.
अदालती रिकार्ड के अनुसार, पीड़िता 3 जनवरी, 2014 को भारत इलाज के लिए आई थी और अपनी बहन के साथ खिड़की एक्सटेंशन इलाके में रह रही थी. लंबा इलाज चलने के कारण वह वहीं किराए के मकान में रह रही थी.
महिला की शिकायत पर सोमनाथ भारती और अन्य के खिलाफ IPC की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 354A (यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में स्वामी की अपील पर बग्गा से जवाब मांगा
-भारत एक्सप्रेस
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…